आत्मघाती हमलावर ने अफगानिस्तान में चुनावकर्मियों को बनाया निशाना, छह घायल: अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान के स्वतंत्र चुनाव आयोग (आईईसी) के मुख्यालय में सोमवार को एक वाहन के नजदीक एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट में उड़ा लिया, जिसमें कम-से-कम छह लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। काबुल पुलिस प्रवक्ता बसीर मुजाहिद ने एएफपी को बताया, ‘‘यह विस्फोट आईईसी कर्मचारियों के वाहन से करीब 20 मीटर की दूरी पर हुआ।’’
उन्होंने बताया कि चार आईईसी कर्मचारी और दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। आईईसी के आकड़ों के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान में होने वाले चुनाव में लगभग 9 मिलियन लोग वोट डालने के लिए पंजीकृत हुए थे. हालांकि, चुनाव शिकायत समिति के अनुसार तीन दिन हुए मतदान के दौरान 34 में से 33 प्रांतों में अनेक प्रकार की शिकायतें मिली थी।
इससे पहले भी पाकिस्तान से जुड़े प्रांतों में गत 18 अक्टूबर को जनरल अब्दुल रजिक की हत्या के बाद मतदान टाल दिए गए थे। बता दें की, रजिक कंधार शहर में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक के एक हमले में मारे गए उन तीन लोगों में से एक थे, जिसमें अफगानिस्तान में शीर्ष अमेरिका और नाटो कमांडर जनरल स्कॉट मिलर भी शामिल थे।
हालांकि, मिलर हमले से बच निकले, लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका के ब्रिगेडियर जनरल जेफरी स्माइली तालिबान द्वारा किये गए हमले बुरी तरह घायल हो गए थे।