{"_id":"594327514f1c1bb8438b4928","slug":"suicide-bomber-strikes-outside-shia-mosque-in-afghan-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"काबुल की शिया मस्जिद में फिदायीन हमला, 6 मरे, कई घायल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
काबुल की शिया मस्जिद में फिदायीन हमला, 6 मरे, कई घायल
एजेंसी/ काबुल
Updated Fri, 16 Jun 2017 06:03 AM IST
विज्ञापन
रमजान के महीने के आखिरी असरे में शिया मस्जिद को निशाना बनाया गया। अफगानिस्तान की राजधानी में हुए इस फिदायीन हमले में छह नमाजियों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के बावजूद पश्चिमी काबुल में अल जहरा मस्जिद को आतंकियों ने निशाना बनाया।
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इससे पहले भी अल जहरा मस्जिद पर आतंकी हमला कर चुके हैं।