अफगानिस्तान: आत्मघाती हमले में 10 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में हुए जबरदस्त बम धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग जख्मी हुए।
स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक के एक आत्मघाती हमलावर कुनार प्रांत की राजधानी असादाबाद के बाजार में मोटरसाइकिल से आया और धमाके से खुद को उड़ा लिया।
प्रांत के डिप्टी पुलिस चीफ सय्यद मकसूद पाशा ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। हालांकि, अभी तक किसी भी संगठन ने इस महले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
तालिबान पर शक
पुलिस के मुताबिक इस धमाके के पीछे तालिबान का हाथ हो सकता है जो पिछले 14 साल से अफगानिस्तान के साथ खूनी खेल खेल रहा है। उसने पहले भी इस तरह से हमलों को अंजाम दिया है। यह हमला अगले हफ्ते तालिबान के साथ होने वाले शांति वार्ता से ठीक पहले किया गया है।
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह हमला हाजी खान जन को निशाना बनाकर किया गया था। हाजी खान एक प्रभावशाली जनजातीय नेता हैं। इस धमाके में उनकी मौत हो गई।
कुनार प्रांत का एक बड़ा इलाका पड़ोसी देश पाकिस्तान से लगता है। अफगानिस्तानी सरकार इस इलाके को तालिबानियों के लिए एक सुरक्षित पनाहगार मानती हैं। यहां रहने वाले तालिबानियों को पाक का समर्थन भी रहता है।