सऊदी अरब में मजिस्द में फटा मानव बम, 13 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब में मजिस्द के अंदर एक मानव बम फटने से मौके पर ही 13 लोगों की मौत हो गई। यह मानव बम हमला सऊदी अरब के दक्षिण पश्चिम में हुआ है। इस धमाके के बाद आपातकालीन सेना वहां पर पहुंच गई है। आपातकालीन सेना अब्हा शहर में पहुंच चुकी है। इस धमाके में नौ लोगों के घायल होने की संभावना है।
पूर्व में राज्य की मीडिया ने इस हमले में 17 लोगों के मारे जाने की खबर दी थी। सऊदी टेलीविजन के मुताबिक मजिस्द में विस्फोटक बेल्ट दबाकर विस्फोट किया।
गार्जियन की खबर के मुताबिक सऊदी अरब मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक इस बम धमाके में सऊदी अरब के प्रशिक्षुओं को मारने की योजना से यह बम विस्फोट किया गया। यह सभी पुलिस के प्रशिक्षु मजिस्द के अंदर सभी के साथ मध्य में नमाज पढ़ रहे थे।
मारे गए लोगों में दस लोग पुलिस के प्रशिक्षु
राज्य के न्यूज चैनल अल खबरिया के मुताबिक मारे गए लोगों में दस लोग पुलिस के प्रशिक्षु हैं। अभी इस बम विस्फोट की जिम्मेदारी किसी ने भी नही ली है। पर इस हमले का दोष आईएसआईएस पर मढ़ा जा रहा है। क्योंकि पिछले कई महीनों में हुए ऐसे धमाकों की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है।
मई में अल किदहा स्थित में हुए धमाके में 22 लोगों की जान चली गई थी। यह हादसा सऊदी अरब में पिछले एक दशक के दौरान हुआ सबसे खतरनाक हमला था। इसके ठीक एक सप्ताह बाद एक और शिया मजिस्द में हुए धमाके में 4 लोगों की जान चली गई थी।
पिछले साल नवंबर में सऊदी अरब के पूर्व में स्थित गांव अल-अहसा में एक खुली गोलीबार में में आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में भी जवानों को निशाना बनाया गया था। सऊदी अरब सरकार ने तेजी दिखाते हुए 400 इस मामले में 400 लोगों को गिरफ्तार किया है।