फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   suicide bomb attack in Nigeria where 12 dies and many injured

नाइजीरिया में फिदायीन हमला, 12 की मौत, 48 से ज्यादा घायल

Thu, 18 Jan 2018 10:08 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Jan 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
suicide bomb attack in Nigeria where 12 dies and many injured

आतंकी हमले की मार से एक बार फिर नाइजीरिया हिल गया है। यहां फिदायीन हमले की वजह से 12 लोगों की मौत हो गई है और 48 से ज्यादा घायल हो गए हैं। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने एक मार्केट में खुद को बम से उड़ाया है।

विज्ञापन


ये हमला नाइजीरिया के बोर्नो की एक मार्केट में हुआ है। नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुलकादीर इब्राहिम ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है चार महिला हमलावरों ने आतंकी हमले का अंजाम दिया है। उनके मुताबिक घायलों को नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है।
विज्ञापन

 

इससे पहले उत्तर पूर्व स्‍थित शहर मुबी के अडमावा इलाके की मस्‍जिद में मंगलवार को एक किशोर ने आत्मघाती हमला किया, जहां करीब 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। पुलिस प्रवक्ता ओथमान अबुबकर के मुताबिक, हमलावर ने नमाज पढ़ रहे लोगों के बीच खुद को उड़ा लिया। मुबी काउंसिल के चेयरपर्सन अहमद मूसा ने बताया, इस हमले में मरने वालों की संख्‍या 50 हो गई और दर्जनों लोग जख्‍मी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed