{"_id":"e89c1060f74e5e912000c46a6869f4a8","slug":"suicide-attack-killed-19-in-nigeria-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरिया: आत्मघाती हमले में 19 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
नाइजीरिया: आत्मघाती हमले में 19 की मौत
Updated Sun, 11 Jan 2015 09:28 AM IST
विज्ञापन
नाइजीरिया की पुलिस का कहना है कि देश के पूर्वोत्तर इलाके के मैदुगुरी में एक आत्मघाती हमले में कम से कम 19 लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
कुछ रिपोर्टों के मुताबिक 10 साल की एक लड़की के शरीर पर बम लगाया गया था। बोर्नो राज्य की राजधानी के व्यस्त मंडे मार्केट में हुआ यह हमला करीब दोपहर 12:40 बजे हुआ।
इस बाजार को पिछले साल भी महिला हमलावरों द्वारा एक हफ्ते में दो बार बम हमलों का निशाना बनाया गया था। हमले की अभी किसी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन यहां के इस्लामिक संगठन बोको हराम पर इसका शक जताया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले भी उत्तर पूर्वी नाइजीरिया और मैदुगुरी में बोको हराम इस प्रकार के हमले करवाता रहा है। पिछले हफ्ते ही बोको हराम के बागा शहर और आस-पास के इलाकों पर कब्जे के बाद यहां से हजारों लोग घर छोड़ने को मजबूर हो गए थे। इसमें सैकड़ों लोगों के मारे जाने की भी आशंका है।
विज्ञापन