सोमालिया: चरमपंथी हमले में 20 मरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफ्रीकी देश सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में एक होटल में हुए बम धमाके में कम से कम 20 लोग मारे गए हैं। इनमें चार सांसद भी शामिल हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिका सेंट्रल होटल में दो बड़े धमाकों के बाद गोलीबारी हुई। देश के राजनेता इस होटल में अमूमन आते रहते हैं। हमलावरों ने होटल परिसर में मौजूद मस्जिद पर भी हमला किया। हमले के वक्त मस्जिद में नमाज पढ़ी जा रही थी।
सुरक्षाबलों ने शहर को चारों ओर से घेर लिया है। चरमपंथी संगठन अल शबाब ने धमाकों की ज़िम्मेदारी ली है। वे देश पर कब्जा करने के लिए सरकार से संघर्ष कर रहे हैं।
अल कायदा से जुड़े चरमपंथी संगठन अल शबाब को तमाम बड़े शहरों से खदेड़ दिया गया, पर दक्षिण के कई ग्रामीण इलाकों पर उनका कब्जा बरकरार है।
होटल में आत्मघाती हमला
पुलिस प्रमुख मेजर नूर मोहम्मद ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा, "पहले होटल के दरवाजे पर कार में धमाका हुआ, उसके बाद होटल परिसर में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया।"
उन्होंने यह भी बताया कि धमाके के समय होटल में कई मंत्री और सांसद भी मौजूद थे। उनमें से कई लोग इस धमाके में जख्मी हो गए। अल शबाब ने जिम्मेदारी ली।
विस्फोट दोपहर के खाने के वक्त हुआ और उस समय होटल में काफ़ी गहमागहमी रहती है। सोमालिया में हफ़्ते का अंत होने के कारण भी काफ़ी भीड़ थी। अल शबाब के प्रवक्ता शेख अब्देसिस अबू मुसाब ने कहा कि उनके समूह ने ही धमाका किया है।
अल शबाब ने इस महीने की शुरुआत में राजधानी में एक सांसद की हत्या कर दी थी।