{"_id":"5bd2bcf6bdec22693327717a","slug":"sudden-flash-flood-near-dead-sea-18-people-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत सागर के पास अचानक आई बाढ़ में डूबने से 18 लोगों की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
मृत सागर के पास अचानक आई बाढ़ में डूबने से 18 लोगों की मौत
भाषा, मृत सागर
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
मृत सागर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृत सागर के पास के इलाकों में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ के कारण गर्म पानी के झरनों की सैर के लिए गए स्कूली बच्चे और शिक्षक पानी में बह गए। नागरिक सुरक्षा के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में मृतकों की संख्या 18 बताई जा रही है जबकि 35 के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
बिग्रेडियर जनरल फरीद अल शर्रा ने बताया कि ये लोग एक गर्म पानी के झरने का आनंद लेने गए थे। लेकिन अचानक हुई भारी बारिश से वहां बाढ़ के हालात हो गए और कुछ लोग कई किलोमीटर तक बह गये।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 37 स्कूली छात्र, सात अध्यापक और कुछ दूसरे सैलानी गुरूवार दोपहर बाद घूमने निकले थे और अचानक हुई बारिश की चपेट में आ गये, जिसका पानी उन्हें चार पांच किलोमीटर तक बहा कर ले गया।
विज्ञापन
बचाव दल ने 13 लोगों को मौत के मुंह में जाने से बचा लिया है। कई लोगों ने चट्टानों पर चढ़ कर अपनी जान बचाई। इजरायली सेना ने बताया कि जार्डन सरकार के अनुरोध पर एक तलाश और राहत दल को वहां रवाना कर दिया गया।
मृत सागर निचले इलाके में है और ये जार्डन घाटी का हिस्सा है। यहां पास की पहाडि़यों से बारिश का पानी अक्सर तेजी से बह कर आता है और बाढ़ में तब्दील हो जाता है। प्रधानमंत्री उमर रज्जाज हालात का जायजा लेने के लिए मौके पर रवाना हो गये और बाद में घायलों से मिलने के लिए अस्पताल भी पहुंचे। जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने ऐलान किया है कि वे अपना ब्रिटेन दौरा बीच में छोड़ कर वापस आ रहे हैं।