लेक चाडः तीन आत्मघाती हमलों में 27 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, लेक चाड द्वीप पर तीन आत्मघाती हमलों में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है और करीब अस्सी लोग घायल हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, ये विस्फोट एक साप्ताहिक बाजार मे किए गए।
फिलहाल किसी संगठन ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन चरमपंथी गुट बोको हराम के हमलों के बाद इस क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा की गई थी।
इस साल, चरमपंथी संगठन बोको हराम से भाग कर हजारों लोगों ने इस द्वीप पर शरण ली थी। एक पुलिस प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी असोसिएटेड प्रेस को बताया कि इन आत्मघाती विस्फोटों की जिम्मेदार तीन महिलाएं थीं।
17,000 लोग मारे जा चुके हैं
उत्तरी नाइजीरिया के कुछ इलाकों को चरमपंथी गुट बोको हराम के कब्जे से
छुडाने में चाड ने नाइजीरिया की काफी मदद की थी।
लेकिन जैसे-जैसे बोको हराम
की पकड नाइजीरिया में ढीली हुई, उसने नाइजीरिया के अपने प्रभाव क्षेत्र से
हटकर चाड के दूरदराज इलाकों और पडोसी देश नीजैर और कैमरून में हमले शुरू
कर दिए।
ऐम्नेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार उत्तरी नाइजीरिया में वर्ष 2009 से,
जब से इस संगठन ने इस्लामिक शासन के लिए हमले करने शुरू किए हैं, तब से कम
से कम 17,000 लोग मारे जा चुके हैं। इनमें ज्यादातर आम नागरिक ही हैं।