फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Su Ki government come back in Myanmar Parliament

म्यांमार की संसद में सू की की पार्टी की वापसी

Tue, 17 Nov 2015 04:52 AM IST
Updated Tue, 17 Nov 2015 04:52 AM IST
विज्ञापन
Su Ki government come back in Myanmar Parliament

म्यांमार चुनाव में भारी बहुमत से जीतने के बाद आंग सान सू की की लोकतंत्र समर्थक पार्टी की सोमवार को संसद में वापसी हो गई है। हालांकि सत्ता हस्तांतरण को लेकर पार्टी बेहद सतर्क है। देश के संविधान के तहत सू की के राष्ट्रपति बनने पर प्रतिबंध है, लेकिन उन्होंने सत्ता अपने हाथ में रखने की बात कही है।

विज्ञापन


वह म्यांमार के अगले राष्ट्रपति का चुनाव खुद ही करेंगी, जो उनके इशारे पर काम करेगा। ऐतिहासिक चुनाव में सू की पार्टी ‘नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी’ (एनएलडी) को भारी जीत मिली है। एनएलडी के वरिष्ठ नेता सेना समर्थित मौजूदा सरकार की ओर से किसी भी तरह की राजनीतिक चालबाजी को लेकर बेहद सावधान हैं। हालांकि म्यांमार के राष्ट्रपति थीन सेन सत्ता हस्तांतरित करने का आश्वासन पहले ही दे चुके हैं।
विज्ञापन

भारत को फाफी उम्मीद

Su Ki government come back in Myanmar Parliament

एनएलडी के प्रवक्ता विन ह्टीन ने कहा, ‘हमें नहीं लगता है कि सत्ता का पूरी तरह हस्तांतरण किया जाएगा।’ म्यांमार संसद के आगामी सत्र से पहले उन्होंने कहा कि वर्तमान में जीत को लेकर हम बेहद खुश है। हालांकि सेना की ओर से इतिहास दोहराने को लेकर चिंता बनी हुई है। इससे पहले 1990 में एनएलडी की भारी बहुमत से जीत हुई थी, लेकिन सत्तारूढ़ सैन्य सरकार ने इसे रद्द कर दिया था।

सोमवार को जब सू की संसद में पहुंची, तो दर्जनों पत्रकारों ने उनको घेर लिया। हालांकि उन्होंने किसी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। माना जा रहा है कि चुनाव में करीब 80 फीसदी सीट जीतने वाली एनएलडी सत्तारूढ़ सेना समर्थित सरकार को लेकर भयभीत है। सत्तारूढ़ यूनियन सोलिडैरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी के सांसद जनवरी तक संसद में हावी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed