फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Study: British Scientists says delta capable of deceiving antibodies, hence more lethal

अध्ययन : वैज्ञानिकों ने कहा- एंटीबॉडीज को धोखा देने में डेल्टा सक्षम, इसलिए अधिक घातक

Wed, 08 Sep 2021 07:30 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 08 Sep 2021 07:30 AM IST
सार

  • दूसरे वैरिएंट की तुलना में वायरस का बी.1.617.2 स्वरूप अपनी संख्या बढ़ाने में ज्यादा तेजी दिखाता है
  • वायरस न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडीज को भी धोखा देने में है सक्षम

विज्ञापन
Study: British Scientists says delta capable of deceiving antibodies, hence more lethal
डेल्टा वैरिएंट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप का प्रकोप भारत समेत दुनिया के सभी देशों में हैं। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज के वैज्ञानिकों ने भी कहा है कि वायरस का यह रूप एंटीबॉडीज को धोखा देने की में सक्षम है। जिसके कारण यह अधिक संक्रामक और घातक नजर आ रहा है। 

विज्ञापन


कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने डेल्टा और टीके के प्रभाव पर किया अध्ययन, ज्यादा तेज प्रसार मिला
नेचर जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के प्रमुख शोधकर्ता प्रोफेसर रविंद्र गुप्ता का कहना है कि लैब में परीक्षण में पाया है कि वायरस का बी.1.617.2 स्वरूप अन्य दूसरे वैरिएंट की तुलना में अपनी संख्या बढ़ाने में ज्यादा तेजी दिखाता है।
विज्ञापन


इसी कारण दुनियाभर में इसकी चपेट में आने वाले लोगों की संख्या भी अधिक है। वायरस न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडीज को भी धोखा देने में सक्षम हैं। जिसके कारण टीका लगवा चुके लोग भी चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में डेल्टा दूसरी लहर का प्रमुख कारक 
वैज्ञानिक ने यह भी स्पष्ट किया है कि भारत में कोरोना की भयावह दूसरी लहर में बहुत से ऐसे लोग भी संक्रमण की चपेट में आए जो पहली लहर में संक्रमित हो चुके थे। अब दुनियाभर में टीका लगवा चुके लोग भी डेल्टा वैरिएंट की चपेट में आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed