फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   strong earthquake hits iran

ईरान में भूकंप से 40 लोगों की मौत

Tue, 16 Apr 2013 05:55 PM IST
Updated Tue, 16 Apr 2013 05:55 PM IST
विज्ञापन
strong earthquake hits iran

ईरान से आ रही ताजा खबरों के मुताबिक वहां 40 लोगों की मौत हो गई है। लेकिन अपुष्ट खबरों के मुताबिक कुछ अधिकारियों को मृतकों की संख्या बढ़ने का डर है।

विज्ञापन


अमेरिका के भूगर्भ सर्वेक्षण यानी यूएसजीएस के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र दक्षिण पश्चिमी ईरान के पास था, जहां भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 7.8 आंकी गई।
विज्ञापन


केंद्र पाकिस्तान की सीमा के पास खाश शहर से 86 किलोमीटर दूर था। ये ईरान में पिछले कई सालों में आया सबसे बड़ा भूकंप है।

भारतीय समयानुसार दिन साढे़ चार बजे के करीब नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। एक मिनट के अंदर चार-पांच तेज झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूकंप के झटके खाड़ी और मध्य पूर्वी देशों में भी महसूस किए गए। इससे पहले, 10 अप्रैल को ईरान में आए भूकंप में कम से कम 37 लोग मारे गए थे और 850 से ज्यादा घायल हो गए थे। ये भूकंप 6.3 तीव्रता का था।

बुशेहर स्थित ईरान के एक मात्र परमाणु बिजली घर के संचालकों का कहना है कि भूकंप से संयत्र को कोई नुकसान नही पहुंचा है।

पाकिस्तान में बीबीसी फारसी सेवा के संवाददाता मोहम्मद वज़ीर का कहना है कि कराची और क्वेटा में भूकंप महसूस किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed