फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   story of vladimir putin daughters

दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति की 'गुप्त बेटियां'

Wed, 16 Mar 2016 03:49 PM IST
तूलिका भटनागर/बीबीसी मॉनिटरिंग
तूलिका भटनागर/बीबीसी मॉनिटरिंग Updated Wed, 16 Mar 2016 03:49 PM IST
विज्ञापन
story of vladimir putin daughters
पुतिन की बेटी और उनकी पूर्व पत्नी ल्यूडमीला के बारे में अनाधिकारिक तथ्य प्रकाशित किए - फोटो : Getty

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन राष्ट्रीय नेता के रूप में अपनी एक सशक्त छवि बनाना चाहते हैं। इसने पुतिन की एक पारिवारिक इंसान के रूप में छवि के लिए बहुत कम गुंजाइश छोड़ी है। वास्तव में पुतिन के परिवार पर रिपोर्टिंग पर रूस में लगभग पाबंदी है। लेकिन यह पाबंदी अब टूट रही है। वहां की मीडिया ने पुतिन की बेटी और उनकी पूर्व पत्नी ल्यूडमीला के बारे में अनाधिकारिक तथ्य प्रकाशित किए हैं।

विज्ञापन


इनमें से कुछ रिपोर्टों में पुतिन के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। इन रिपोर्टों में पुतिन की मीडिया में अपनी छवि गढ़ने की ताक़त पर नियंत्रण खोने की भी अटकलें लगाई गई हैं। रूस-विरोधी पत्रिका द न्यू टाईम ने लिखा है, "सूत्रों ने बात करना शुरू कर दिया है।" 2012 में अपने जन्मदिन के मौक़े पर व्लादिमीर पुतिन ने सरकारी नियंत्रण वाली एनटीवी को अपने निजी ज़िंदगी में झांकने की इजाज़त दी थी। इसमें उन्हें अपने दफ़्तर में देर तक काम करते, नाश्ता करते और अपने निजी जिम में कसरत करते हुए दिखाया गया था। लेकिन कहीं भी उनका परिवार उनके साथ नहीं दिखा।
विज्ञापन


उनका इकलौता साथी था, उनका काला लैबराडर कुता। 2014 में तलाक़ होने से कई साल पहले से ही उनकी पूर्व पत्नी ल्यूडमीला सार्वजनिक जगहों पर उनके साथ नहीं दिख रही थीं। पुतिन की बेटी भी एक गोपनीय ज़िंदगी जीती आ रही है। लेकिन अब उनके कामकाजी और निजी ज़िंदगी की बातें सार्वजनिक होनी शुरु हो गई है। द न्यू टाइम्स ने 1 फ़रवरी को इस बात का सबूत छापा कि पुतिन की बड़ी बेटी मारिया मास्को के एक रिहाईशी अपार्टमेंट में फर्ज़ी नाम से रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


http://ichef.bbci.co.uk/news/ws/624/amz/worldservice/live/assets/images/2015/12/03/151203212227_vladimir_putin_daughter_624x415_reuters.jpg

यह भी कहा गया है कि एक वैज्ञानिक के रूप में वे इंडोक्राइनोलॉजी सेंटर में काम करती हैं। इससे पहले एक रिपोर्ट आई थी कि उन्होंने हॉलैंड के रहने वाले एक आदमी से शादी कर ली है और यह भी कहा गया कि उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। सोशल मीडिया की ख़बरों के आधार पर द न्यू टाइम्स ने कहा था कि मारिया एक महानगरीय ज़िंदगी जीती हैं, विदेशों का दौरा करती हैं, और उनके बहुत सारे यूरोपीय दोस्त हैं।

क़रीब एक साल पहले पुतिन की छोटी बेटी येकातेरीना रूसी मीडिया के सामने कैटरीना तिखोनोवा के रूप में आई थीं। वे मॉस्को के सरकारी विश्वविद्यालय के एक प्रोजेक्ट इन्नोप्रैक्टीका की मुख्य हैं। यह प्रोजेक्ट नौजवान वैज्ञानिकों की मदद करती है। इसे पुतिन के नज़दीकी सहयोगियों का भी समर्थन प्राप्त है। दिसंबर में आई रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक़ तिखोनोवा, कीरिल शामालोव से शादी कर चुकी हैं। कीरील, सेंट्स पीटर्सबर्ग के पुतिन के एक नज़दीकी सहयोगी के पुत्र हैं। कहा जाता है कि इस शादी के बाद शामालोव की संपत्ति में बड़ा इज़ाफ़ा हुआ है जिसमें तेल कंपनी के शेयर भी शामिल है। ये कंपनी पुतिन के एक दूसरे सहयोगी की है।


http://ichef-1.bbci.co.uk/news/ws/624/amz/worldservice/live/assets/images/2016/02/25/160225183039_putin_one_624x351_getty_nocredit.jpg
रूसी सरकार के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने शामालोव के व्यापार में किसी भी तरह के अनुचित सौदे की बात से इंकार किया है। उन्होंने पुतिन के परिवार पर की गई रिपोर्टिंग पर भी हमेशा की तरह सामान्य प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "हम पुतिन के संबंधियों के निजी जीवन पर टिप्पणी नहीं करते हैं। " पुतिन के परिवार को लेकर की गई रिपोर्टिंग पर आधिकारिक नाराज़गी दूसरा रंग भी ले सकता है।
पिछले महीने एनटीवी पर आए करेंट अफ़ेयर्स के एक कार्यक्रम में दिखाया गया कि पुतिन की पूर्व पत्नी ने दोबारा शादी कर ली है।

लेकिन जब ये कार्यक्रम साइबेरिया और मॉस्को टाइम ज़ोन में दिखाया गया तो इसमें से उनकी पूर्व पत्नी वाला हिस्सा ग़ायब था। इस बीच द न्यू टाइम्स को राज्य मीडिया नियामक की ओर से चेतावनी मिली थी। यह चेतावनी यूक्रेन के राष्ट्रवादी समूह से जुड़ी हुई थी। यह समूह रूस में प्रतिबंधित है। यह चेतावनी उस दिन दी गई जिस दिन इस पर पुतिन की बेटी से जुड़ा लेख आया था। येवगेनिया अल्बाट्स के मुताबिक़ इसी दिन मैगज़ीन को साइबर हमले का भी निशाना बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed