फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Still US Army fears from Hakkani Network

अब भी अमेरिकी सुरक्षा बलों के लिए खतरा है हक्कानी नेटवर्क

Wed, 03 Feb 2016 05:55 PM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
Still US Army fears from Hakkani Network

अफगानिस्तान में अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए खूंखार आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क अब भी खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन


युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में शीर्ष अमेरिकी जनरल ने कहा कि हक्कानी नेटवर्क बड़े हमलों की योजना बनाने के साथ ही इनको अंजाम दे रहा है।

अफगानिस्तान में अमेरिकी नेतृत्व वाली नाटो सुरक्षा बलों के कमांडर जनरल जॉन एफ कैम्पबेल ने कहा कि अलकायदा पूरी तरह खत्म तो नहीं हुआ है, लेकिन काफी कमजोर हो चुका है। अफगानिस्तान की दक्षिणी सीमा पर अलकायदा के कैंप पाए गए हैं।

काबुल में हमलों की योजना बना रहा हक्‍कानी नेटवर्क

Still US Army fears from Hakkani Network

कैम्पबेल हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के समक्ष बयान दे रहे थे। उन्होंने कहा, ‘हक्कानी नेटवर्क अभी तक अमेरिका और गठबंधन के सुरक्षा बलों के लिए खतरा बना हुआ है।

आतंकी संगठन काबुल में बड़े हमलों की योजना बना रहा है और इनको अंजाम दे रहा है।’ अलकायदा से जुड़ा हक्कानी नेटवर्क अफगानिस्तान में पश्चिम देशों और भारतीय मिशन को निशाना बना चुका है।

कैम्पबेल ने कहा कि अफगानिस्तान का 70 फीसदी भूभाग सरकार के नियंत्रण में है, जबकि तालिबान ने सिर्फ दो फीसदी हिस्से पर कब्जा जमा कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed