फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Stephen Hawking was buried near the tomb of Newton and Charles Darwin

स्टीफन हॉकिंग को न्यूटन और चार्ल्स डार्विन की कब्र के पास किया गया दफन

Sun, 01 Apr 2018 06:37 AM IST
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Updated Sun, 01 Apr 2018 06:37 AM IST
विज्ञापन
Stephen Hawking was buried near the tomb of Newton and Charles Darwin
स्टीफन हॉकिंग
ब्रिटेन के भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में लोग कैंब्रिज पहुंचे। हॉकिंग का अंतिम संस्कार ग्रेट सेंट मैरी चर्च के पास किया गया, जो 50 साल से अधिक समय तक उनका शैक्षणिक घर रहा है। हालांकि यहां आम जनता की पहुंच नहीं हो सकी, क्योंकि परिवार, दोस्तों और सहयोगियों के लिए अंतिम संस्कार कार्यक्रम निजी रखा गया।
विज्ञापन


कैंब्रिज यूनिवर्सिटी पुलिस के मुताबिक यह कार्यक्रम पूरी तरह से निजी रहा और बिना आमंत्रण के किसी को भी चर्च में अंतिम संस्कार के पहले या इस दौरान प्रवेश नहीं करने दिया गया। दुनिया के सबसे महान वैज्ञानिकों में से एक और समय का संक्षिप्त इतिहास के लेखक ने 14 मार्च को 76 वर्ष की आयु में अपने कैंब्रिज स्थित घर में प्राण छोड़े। ग्रेट सेंट मैरी चर्च में उनके निजी अंतिम संस्कार के दौरान करीब 500 परिवार, दोस्त और साथी यहां मौजूद रहे। हॉकिंग के ताबूत को गोनविले से कैअस कॉलेज तक छह पोर्टरों द्वारा ले जाया गया। ये सभी लोग पारंपरिक वेषभूषा में थे।
विज्ञापन


मशहूर वैज्ञानिक हॉकिंग के बेटे लुसी, रॉबर्ट और टिम हॉकिंग ने कहा कि उन्होंने कैंब्रिज में अंतिम संस्कार करने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उनके पिता को इस शहर से बेहद लगाव था। उन्होंने कहा कि हमारे पिता का जीवन और काम कई लोगों के लिए प्रेरणादायी थे। इनमें धार्मिक और गैर धार्मिक दोनों ही तरह के लोग शामिल थे। स्टीफन हॉकिंग को एक अन्य ब्रिटिश वैज्ञानिक आईजेक न्यूटन और चार्ल्स डार्विन की कब्र के पास दफनाया गया। अंतिम संस्कार केे बाद कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज में एक निजी रिसेप्शन भी दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed