फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   stampede duringh jakaat in Bangladesh, 22 died

कपड़े बांटने के दौरान मची भगदड़, 22 लोगों की मौत

Fri, 10 Jul 2015 01:53 PM IST
Updated Fri, 10 Jul 2015 01:53 PM IST
विज्ञापन
stampede duringh jakaat in Bangladesh, 22 died

रमजान के पवित्र महीने में जकात बांटने के दौरान हुई भगदड़ में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई, इनमें महिलाएं और बच्चों की संख्या ज्यादा है। यह वारदात उत्तरी बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले की है।

विज्ञापन


रमज़ान के महीने में अमीर लोग गरीबों के बीच कपड़े वैगरह बांटते हैं। मैमनसिंह जिले में एक व्यक्ति ने जकात में कपड़े बांटने का ऐलान किया तो उसे लेने सैकड़ों लोग पंहुच गए।
विज्ञापन


पौ फटने से पहले ही एक तंबाकू कारखाने के छोटे दरवाजे के पास तकरीबन 1,500 लोग मुफ्त कपड़ा लेने पंहुच गए। छोटे दरवाजे से इतने सारे लोगों के एक साथ अंदर घुसने की कोशिशों की वजह से वहां भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मालिक हिरासत में

stampede duringh jakaat in Bangladesh, 22 died

घटना के बाद पुलिस ने कारखाने के मालिक समेत सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। मैमनसिंह जिले के पुलिस प्रमुख मोइनुल हक ने समाचार एजेंसी एफपी से कहा, “अबतक 17 लाशें मिल चुकी हैं। मारे गए लोगों में महिलाओं और बच्चों की तादात अधिक है।”

पुलिस ने इस बात की भी आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed