फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Sri Lanka President Maithripala Sirisena attends India organised Yoga Day

भारत द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुए श्रीलंका के राष्ट्रपति

Sun, 18 Jun 2017 04:51 AM IST
एजेंसी/ कोलंबो 
एजेंसी/ कोलंबो  Updated Sun, 18 Jun 2017 04:51 AM IST
विज्ञापन
Sri Lanka President Maithripala Sirisena attends India organised Yoga Day
श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने यहां भारतीय सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में एकत्र योग प्रेमियों के साथ विभिन्न योगासन किए। इस अवसर पर यहां भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के संदेश भी दिखाए गए।
विज्ञापन


भारतीय सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में सिरीसेना ने कई योगासन किए तथा श्रीलंका में सक्रिय योग संस्थानों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर उच्चायुक्त तरनजीत सिंह संधु ने संयुक्त राष्ट्र में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित कराने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए प्रयासों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनिया अब योग को बेहतर स्वास्थ्य की एक मानव संपदा के तौर पर देख रही है।
विज्ञापन


इस आयोजन के पश्चात श्रीलंका में योग संबंधी विभिन्न गतिविधियां भी होंगी जिनमें योग रोड शो भी होगा। इस योग रोड शो में दर्जनों योग प्रशिक्षक बस से पोलोनरूवा, सिगिरिया, त्रिंकोमाली, बट्टीकलोआ, कातरागामा, गाले, जाफना और कोलंबो सहित श्रीलंका के विभिन्न हिस्सों में जाएंगे तथा योग का प्रचार प्रसार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed