फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Sri Lanka: maithripala sirisena denies reinstatement of dismissed pm Ranil Wickeremesinghe

श्रीलंका राष्ट्रपति ने बर्खास्त प्रधानमंत्री की पुनर्नियुक्ति से किया इनकार 

Sun, 25 Nov 2018 06:22 PM IST
भाषा, कोलंबो
भाषा, कोलंबो Updated Sun, 25 Nov 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
Sri Lanka: maithripala sirisena denies reinstatement of dismissed pm Ranil Wickeremesinghe
मैत्रीपाल सिरिसेना

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने रविवार को फिर दोहराया कि वह चिर-प्रतिद्वंद्वी रानिल विक्रमसिंघे को प्रधानमंत्री के पद पर पुनर्नियुक्त नहीं करेंगे। गौरतलब है कि श्रीलंका में एक महीने से अधिक समय से राजनीतिक संकट चल रहा है। 

विज्ञापन


विक्रमसिंघे की पार्टी का संसद में बहुमत है और सिरिसेना का, प्रधानमंत्री पद पर महिन्द्रा राजपक्षे को बिठाने का प्रयास विफल हो चुका है। विदेशी संवाददाताओं के साथ एक वार्ता के दौरान सिरिसेना का गला रूंध गया और उन्होंने विक्रमसिंघे पर ‘अत्यधिक भ्रष्ट’ होने का आरोप लगाया। सिरिसेना ने विक्रमसिंघे को 26 अक्टूबर को बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन


विक्रमसिंघे की यूनाईटेड नेशनल पार्टी का हवाला देते हुये उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक कि अगर यूएनपी बहुमत में है तब भी मै उनसे रानिल विक्रमसिंघे को मेरे सामने लाने के लिए नहीं कहूंगा, मैं उन्हें प्रधानमंत्री नहीं बनाउंगा।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed