{"_id":"614ee6458ebc3e09926d3b57","slug":"spices-board-is-e-auctioned-75-thousand-kg-cardamom","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहल: 75 हजार किलो इलायची की ई-नीलामी करेगा मसाला बोर्ड, अलग अंदाज में मना रहा आजादी का अमृत महोत्सव","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
पहल: 75 हजार किलो इलायची की ई-नीलामी करेगा मसाला बोर्ड, अलग अंदाज में मना रहा आजादी का अमृत महोत्सव
Sat, 25 Sep 2021 02:35 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:35 PM IST
सार
मसाला बोर्ड के सचिव का कहना है कि यह ई-नीलामी सभी मसाला उत्पादकों को एक साथ लाएगी और बाजार में प्रतिस्पर्धा पैदा करेगी।
विज्ञापन
इलायची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत मसाला बोर्ड पहल करने जा रहा है। मसाला बोर्ड की ओर से रविवार को इलायची की विशेष ई-नीलामी आयोजित की जा रही है। इसमें
विज्ञापन
75000 किलो इलायची नीलाम की जाएगी। इस ई-नीलामी का उद्देय मसाला समुदाय को साथ लाना है, जिससे मसाला उत्पादकों को एक-दूसरे व्यापारियों से जुड़ने में मदद मिले।
विज्ञापन
मसाला बोर्ड के सचिव डी. साथियान ने बताया कि देश की आजादी के 75 स्वर्णिम सालों को याद करते हुए 75 हजार किलो इलायची की ई-नीलामी की जाएगी। इससे मसाला उत्पादकों को अपने उत्पाद को बेचने का एक मंच मिलेगा और उन्हें उत्पाद की सही लागत भी मिलेगी। यह ई-नीलामी पुट्टडी में बोर्ड के ई-नीलामी सेंटर पर होगी।
विज्ञापन