फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   south korean buys napoleon hat.

सिर्फ 19 करोड़ में बिकी एक टोपी!

Tue, 18 Nov 2014 05:01 PM IST
Updated Tue, 18 Nov 2014 05:01 PM IST
विज्ञापन
south korean buys napoleon hat.

फ्रांस के सम्राट नेपोलियन का एक हैट (टोप) दक्षिण कोरियाई संग्रहकर्ता टी के ली ने क़रीब 19 लाख यूरो यानी क़रीब 19 करोड़ रुपए में ख़रीदा है। पोलियन ने इस हैट को सन् 1800 में मैरिंगो के युद्ध के दौरान पहना था। बाद में नेपोलियन ने इस हैट को अपने पशु चिकित्सक को दे दिया था। नेपोलियन की हैट के साथ उनसे जुड़ी कई दूसरी चीज़ों की भी नीलामी मोनाको के शाही परिवार की ओर से की गई।

विज्ञापन


इस नीलामी में शामिल तमाम चीज़ों का संग्रह मोनाको के राजा प्रिंस लुई द्वितीय ने किया था। लुई द्वितीय मौजूदा सम्राट प्रिंस अल्बर्ट के परदादा थे। टी के ली ने 19 करोड़ रुपये की बोली लगाई। शाही परिवार इन सामानों की बिक्री से हासिल धन से महल की मरम्मत कराएगा।

विज्ञापन

नेपोलियन के 19 हैट

south korean buys napoleon hat.

नीलामी को आयोजित करने वाले ऑक्शन हाउस ने अनुमान लगाया था कि नेपोलियन के हैट की नीलामी तीन से चार लाख यूरो के बीच में होगी।

लेकिन दक्षिण कोरियाई संग्रहकर्ता ने सबको चौंकाते हुए हैट 19 लाख यूरो में ख़रीदा। यह हैट नेपोलियन के उन 19 हैट में से एक है, जिन्हें उन्होंने पहना था।

माना जाता है कि नेपोलियन ने अपने जीवन में कुल 120 हैट का इस्तेमाल किया था, इनमें से महज़ 19 की अभी जानकारी है। नेपोलियन ने ख़ुद को 1804 में सम्राट घोषित किया था और 1815 में हुए वाटर लू के युद्ध में हारने से पहले उन्होंने यूरोप के कई राज्यों को जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed