{"_id":"57d654864f1c1b942cd47386","slug":"south-korea-warn-nuclear-test","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'उ. कोरिया एक और परमाणु टेस्ट की तैयारी में'","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
'उ. कोरिया एक और परमाणु टेस्ट की तैयारी में'
बीबीसी
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : BBC
दक्षिण कोरिया की सरकार के सूत्रों ने चेतावनी दी है कि उत्तर कोरिया एक और परमाणु परीक्षण की तैयारी कर रहा है। उन्होंने यह बात पहाड़ी क्षेत्र में उत्तर कोरिया की परीक्षण साइट की एरियल फोटोग्राफ लेने के बाद कही है। विश्लेषकों ने निष्कर्ष निकाला कि उत्तर कोरिया ने अभी तक तीन परीक्षण सुरंगों में से केवल दो सुरंगों का ही इस्तेमाल किया गया है।
दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योन्हाप ने कहा कि उत्तर कोरिया ने तैयारी पूरी कर ली है और किसी भी समय तीसरी सुरंग से परीक्षण को अंजाम दे सकता है। उत्तर कोरिया ने बीते शुक्रवार को परमाणु परीक्षण किया था जो पहले के चार परीक्षणों की तुलना में अधिक शक्तिशाली था।

Trending Videos
उत्तर कोरिया में भारी तबाही करने की चेतावनी
अमरीका सहित उसके पड़ोसी देशों ने इसकी निंदी की थी और किसी भी हमले कि परिस्थिति में उत्तर कोरिया में भारी तबाही करने की चेतावनी दी थी। दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया की तरफ से परमाणु हमले का किसी भी तरह का संकेत मिलने पर उसकी राजधानी प्योंगयांग को तबाह कर देने की घोषणा की थी।
वहीं उत्तर कोरिया के लिए अमरीका के विशेष प्रतिनिधि ने कहा था कि अमरीका उत्तर कोरिया के ताजा परमाणु परीक्षण के बाद उसके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई पर विचार कर रहा है।
वहीं उत्तर कोरिया के लिए अमरीका के विशेष प्रतिनिधि ने कहा था कि अमरीका उत्तर कोरिया के ताजा परमाणु परीक्षण के बाद उसके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई पर विचार कर रहा है।