{"_id":"5839ff944f1c1bd14d13b5f6","slug":"south-korea-sees-largest-protests-against-president-park-geun-hye","type":"story","status":"publish","title_hn":"द. कोरिया में राष्ट्रपति को हटाने के लिए सड़क पर उतरे लाखों लोग","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
द. कोरिया में राष्ट्रपति को हटाने के लिए सड़क पर उतरे लाखों लोग
एजेंसी
Updated Sun, 27 Nov 2016 03:08 AM IST
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया में विरोध प्रदर्शन
- फोटो : BBC
दक्षिण कोरिया में लाखों की संख्या में लोगों ने बर्फीली बारिश और जमा देने वाली ठंड के बीच राष्ट्रपति पार्क ग्वेन हे को हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी भ्रष्टाचार के मामले में राष्ट्रपति के इस्तीफे या उन पर अभियोग चलाने की मांग कर रहे हैं।
लोगों ने पार्क विरोधी नारों के साथ राष्ट्रपति भवन की तरफ मार्च किया। इस क्षेत्र को हजारों की संख्या में स्थानीय पुलिस ने घेराबंदी कर दी थी।
आयोजकों ने कहा कि दोपहर तक करीब 3,50,000 लोग मार्च में शामिल हुए। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों की संख्या 140000 बताई। पिछले कुछ महीनों के दौरान राष्ट्रपति के खिलाफ शांतिपूर्ण रैलियों की संख्या बढ़ती जा रही है।