फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   South Korea Kim Jong-yang named next president of Interpol 

दक्षिण कोरिया के किम बने इंटरपोल के नए अध्यक्ष, लेंगे चीन में लापता हुए मेंग होंगवेई की जगह

Wed, 21 Nov 2018 04:07 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Updated Wed, 21 Nov 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
South Korea Kim Jong-yang named next president of Interpol 
किम जोंग येंग - फोटो : AP

इंटरपोल ने बुधवार को दक्षिण कोरिया के किम जोंग येंग को नया अध्यक्ष चुना। किम का मुकाबला रूसी अधिकारी एलेक्जेंडर प्रोकोपचुक से था, जिनकी उम्मीदवारी से पूरा पश्चिमी जगत परेशान था। दुबई में सोमवार को हुई बैठक में अमेरिका समर्थित कार्यवाहक अध्यक्ष किम के नाम पर मुहर लगी। 

विज्ञापन


वह सितंबर में चीन में लापता हुए मेंग होंगवेई की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 2020 तक था। मेंग चीन के ही नागरिक थे, हालांकि चीन का कहना है कि भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 
विज्ञापन

  
इस बीच, रूसी गृह मंत्रालय के अधिकारी और मौजूदा उपाध्यक्ष एलेक्जेंडर प्रोकोपचुक की उम्मीदवारी पर पश्चिमी देशों में इस बात को लेकर विरोध था कि अगर वह अध्यक्ष बनते हैं तो रूस अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ उनका इस्तेमाल कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इंटरपोल अध्यक्ष आम सभा की अध्यक्षता करते हैं, जबकि दिन-प्रतिदिन के कामों का संचालन महासचिव द्वारा किया जाता है। जुर्गेन स्टॉक इंटरपोल के महासचिव हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed