फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   South Korea: ferry sank Two killed, hundreds missing

दक्षिण कोरिया: नौका डूबने से दो की मौत, सैकड़ों लापता

Wed, 16 Apr 2014 01:27 PM IST
Updated Wed, 16 Apr 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
South Korea: ferry sank Two killed, hundreds missing

दक्षिण कोरिया में एक नौका डूबने से दो लोगों की मौत हो गई, 100 लोग से ज्यादा लोग लापता हो गए। नौका में 476 लोग सवार थे। स्थानीय मीडिया में आई ख़बरों के अनुसार अभी तक 368 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

विज्ञापन


राहत और बचाव का कार्य बड़े पैमाने पर जारी है। बचाव कार्य में नेवी, तटरक्षक और नागरिक पोत समेत 34 पोतों और 18 हैलीकॉप्टरों को लगाया गया है। दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार नौका पर सवार यात्रियों में ज़्यादातर स्कूली छात्र सवार थे। ये सभी इंशियोन बंदरगाह से दक्षिण में स्थित जेजू द्वीप के एक रिसॉर्ट को जा रहे थे।

विज्ञापन

100 से ज्यादा लोग लापता

South Korea: ferry sank Two killed, hundreds missing

नौका धीरे-धीरे समंदर में डूब रही है और उसके ऊपर का कुछ हिस्सा ही दिखाई दे रहा है। राहतकर्मी खिड़की से छात्रों को बाहर निकाल रहे हैं। "हमने एक बहुत तेज़ आवाज़ सुनी और नौका रुक गई। नौका एक तरफ़ झुक गई और गिरने से बचने के लिए हमें सीटों को पकड़ना पड़ा।"

रिपोर्टों में कहा गया है कि नौका ने ब्यूंगपूंग द्वीप से समंदर में 20 किलोमीटर दूर से ख़तरे के संकेत दिए। उधर, नौका पर सवार छात्रों के नाराज़ परिजनों का कहना है कि जब मौसम ख़राब था तो नौका को क्यों सफर पर भेजा गया?

एक यात्री ने वाईटीएन न्यूज़ चैनल को बताया, "हमने एक बहुत तेज़ आवाज़ सुनी और नौका रुक गई। नौका एक तरफ़ झुक गई और गिरने से बचने के लिए हमें सीटों को पकड़ना पड़ा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed