फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   South Korea Claims, North Korea launches missiles into sea

साउथ कोरिया का दावा, तनातनी के बीच नॉर्थ कोरिया ने फिर दागी मिसाइल

Sat, 26 Aug 2017 10:07 AM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Sat, 26 Aug 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
South Korea Claims, North Korea launches missiles into sea
मिसाइल

दक्षिण कोरिया की सेना का कहना है कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से 'कई प्रोजेक्टाइल' समुद्र में दागे हैं। दक्षिण कोरिया के अधिकारियों के मुताबिक ये मिसाइल उत्तर कोरिया के गांगवॉन प्रांत से दागी गई और इन्होंने क़रीब 250 किलोमीटर की दूरी तय की।

विज्ञापन


गुआम पर मिसाइल हमले करने की धमकियां
उत्तर कोरिया ने हाल के महीनों में अपने मिसाइल परीक्षण कार्यक्रम को तेज किया है। पिछले महीने अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल दागने के बाद से उत्तर कोरिया ने प्रशांत महासागर स्थित अमेरिकी क्षेत्र गुआम द्वीप पर मिसाइल हमले करने की धमकियां दी हैं।
विज्ञापन


पढ़ें:- अमेरिका के विरोध के बाद उत्तर कोरिया के इंटरनेशनल बॉर्डर पर उड़ा रूसी लड़ाकू विमान
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर कोरिया की कड़ी निगरानी
दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक उत्तर कोरिया ने स्थानीय समयानुसार सुबह 06.49 बजे ये प्रोजेक्टाइल दागे हैं। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है, "हमारी सेना भविष्य की उकसावे की कार्रवाइयों से निबटने के लिए उत्तर कोरिया की कड़ी निगरानी कर रही है।"

आग में घी डालने का काम
इस समय हजारों अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई सैनिक साझा सैन्य अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं। उत्तर कोरिया हमेशा से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यासों को उकसावे की कार्रवाई मानता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed