{"_id":"c9b5853228cb30bc7a278f1eb737831a","slug":"south-korea-21-dead-in-hospital-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में आग, 21 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
अस्पताल में आग, 21 की मौत
Updated Wed, 28 May 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरिया के जानसियोंग में एक अस्पताल में आग लगने से कम से कम 20 मरीज़ों और एक नर्स की मौत हो गई है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी यॉनहाप के अनुसार जलने के कारण छह अन्य की हालत गंभीर है। अधिकारियों का कहना है कि अधिकतर लोगों की मौत ज़हरीले धुएं से दम घुटने के कारण हुई।
आग को लगभग आधा घंटे में क़ाबू कर लिया गया। माना जा रहा है कि मारे गए मरीज़ों में से अधिकतर 70 से 80 साल से अधिक उम्र के थे और बिस्तर से उठने में सक्षम नहीं थे।
विज्ञापन
यह हादसा तब हुआ है जब दक्षिण कोरिया पिछले महीने एक नौका हादसे में 300 से अधिक लोगों के मारे जाने का शोक मना रहा है।