{"_id":"ff795678-6546-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"sony-announced-water-proof-or-dust-proof-xperia-z-tablet","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस टैबलेट पर 'न पानी का असर न धूल का'","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
इस टैबलेट पर 'न पानी का असर न धूल का'
बीबीसी हिंदी
Updated Wed, 23 Jan 2013 04:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनी ने अपनी तरह का सबसे पतला टैबलेट कम्प्यूटर पेश किया है। एंड्रॉयड पर आधारित एक्सपीरिया जेड टैबलेट की मोटाई मात्र 0.27 इंच यानि 6.9 मिमी है। यह ऐपल के आईपैड मिनी से 0.01 इंच पतला है जबकि इसकी स्क्रीन 10.1 इंच चौड़ी है।
विज्ञापन
पतला होने के साथ-साथ यह टैबलेट अपने वर्ग में सबसे हल्का भी है। सोनी का दावा है कि इसका वजन 495 ग्राम है जो कि तोशीबा एक्साइट 10 एलई से भी हल्का है। ये टैबलेट सोनी के एक्सपीरिया जेड स्मार्टफोन की खूबियों से लैस है। साथ ही इस पर पानी और धूल का कोई असर नहीं होता है।
विज्ञापन
एलजी का नया हैंडसेट
संयोग से इसका लांच ऐसे समय हुआ है जब एलजी ने भी अपना 5 इंच चौड़ा हैंडसेट फोन ऑप्टिमस जी प्रो पेश किया है। 440 पिक्सल प्रति इंच की खूबी से सुसज्जित है जो कि इसे एचटीसी के नए फोन जे बटरफ्लाई और हुवाई के एसेंड डी2 के समकक्ष बनाता है।
विज्ञापन
इस पर 3000 एमएएच की बैटरी लगी है जिससे ये अन्य स्मार्टफोन की तुलना में अधिक समय तक काम कर सकता है। एक्सपीरिया जेड टैबलेट और ऑप्टिमस प्रो जी फोन को फिलहाल जापान में ही पेश किया गया है और उनके बारे में विस्तार से जानकारी अगले महीने मिलने की उम्मीद है।
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 25 से 28 फरवरी तक बार्सिलोना में होनी है और इस दौरान कई नए स्मार्ट डिवाइस का वैश्विक लांच किया जाएगा। सैमसंग पहले ही घोषणा कर चुका है कि कंपनी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान गैलेक्सी नोट टैबलेट फैमिली के 8 इंच के नए संस्करण का अनावरण करेगी।
दो स्क्रीन वाला फोन
सोनी और एलजी के इन डिवाइसेज़ के अलावा एनईसी कैसियो के अनोखे हैंडसेट भी लाया गया है जो दो स्क्रीन वाला फोन है। मीडियास डब्ल्यू एन 05ई के दोनों तरफ 4.3 इंच के एलसीडी स्क्रीन हैं लेकिन इसे फोल्ड किया जा सकता है।
यह हाल में पेश किया गया डबल स्क्रीन वाला दूसरा स्मार्टफोन है। इससे पहले रुस की योता ने दिसंबर में डबल स्क्रीन वाला स्मार्टफोन लांच किया था जिसमें एक एलसीडी स्क्रीन और एक ई लिंक स्क्रीन है।