{"_id":"5b27adcb4f1c1b694d8b7140","slug":"son-preparing-for-mothers-funeral-coffin-falls-on-him-in-freak-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के शव के साथ दफनाया गया 40 वर्षीय बेटा, ताबूत के नीचे दबकर हुई मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
मां के शव के साथ दफनाया गया 40 वर्षीय बेटा, ताबूत के नीचे दबकर हुई मौत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 18 Jun 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
इंडोनेशिया में एक शख्स अपनी मां की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था और इसी बीच शव का ताबूत उस शख्स के उसके ऊपर गिर पड़ा। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना उत्तरी टोरजा जिले में पैरासिंडिंग घाटी में हुई। मरने वाले शख्स का नाम सामेन कोंडोरुरा है।
विज्ञापन
पुलिस चीफ कमिश्नर जूलियांटो सिरेट ने बताया कि 40 वर्षीय सामेन अपनी मां बेर्टा का अंतिम संस्कार करने की तैयार में लगा हुआ था। इसके लिए ताबूत एक ऊंचे टावर पर ले जाया जा रहा था। लेकिन उसी समय वो सीढ़ी खिसक गई जिस पर चलकर लोग टावर तक पहुंच रहे थे।
विज्ञापन
सीढ़ी खिसकने के कारण ताबूत समेत सभी लोग नीचे गिर पड़े। गिरने के बाद जैसे ही लोग ताबूत हटाने पहुंचे तो पता चला कि ताबूत के नीचे कोई और नहीं बल्कि मृतक महिला का बेटा सामेन था। इसके बाद सामेन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सामेन की मौत के बाद उसे भी उसकी मां के साथ में दफना दिया गया। बता दें कि यहां पर किसी के मरने पर उसके अंतिम संस्कार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है और यह कार्यक्रम चार दिनों तक चलता है।
विज्ञापन