{"_id":"e8410865bbdecca275d0be95da3f24f9","slug":"son-of-ex-president-injured-in-boko-attack-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोको हराम के हमले में पूर्व राष्ट्रपति का बेटा घायल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
बोको हराम के हमले में पूर्व राष्ट्रपति का बेटा घायल
Updated Wed, 10 Sep 2014 08:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाइजीरिया में इस्लामी चरमपंथी संगठन बोको हराम के साथ संघर्ष में पूर्व राष्ट्रपति ओलुसेगन ओबासांजो के बेटे गोली लगने से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति ओबासांजो के एक सहयोगी मोहम्मद कैफी ने बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल अदेबोए ओबासांजो पूर्वोत्तर शहर मिचिका को बोको हराम से मुक्त कराने के लिए हो रही लड़ाई में घायल हो गए।
विज्ञापन
सेना का कहना है, "इस लड़ाई में कई चरमपंथी मारे गए हैं।" पिछले महीने बोको हराम ने पूर्वोत्तर नाइजीरिया में अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट की घोषणा की थी।
विज्ञापन
इसके बाद विश्लेषकों ने आशंका जताई थी कि अफ्रीका में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश नाइजीरिया की स्थिति भी सीरिया और इराक जैसी हो सकती है जहां इस्मामिक स्टेट ने खिलाफत की घोषणा की है।
इस साल अप्रैल में बोको हराम ने नाइजीरिया के पूर्वोत्तर बोर्नो प्रांत में 200 स्कूली लडकियों को अगवा कर लिया था।
चीन, फ्रांस, ब्रिटेन और अमरीका जैसे देशों ने इन लडकियों को ढूंढने के टीमें भेजी थीं लेकिन उन्हें अब तक रिहा नहीं कराया जा सका है।