फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   someone leaved the rats in a village in china.

चीन के गांव में छोड़े गए सैकड़ों चूहे, पर क्यों?

Thu, 20 Nov 2014 01:58 PM IST
बीबीसी मॉनिटरिंग
बीबीसी मॉनिटरिंग Updated Thu, 20 Nov 2014 01:58 PM IST
विज्ञापन
someone leaved the rats in a village in china.

चीन में एक गांव में सैकड़ों चूहे छोड़ने पर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। गुआंगजू डेली वेबसाइट में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण गुआंगडोंग प्रांत में स्थानीय लोगों का कहना है कि एक गांव में 1,000 से ज्यादा चूहे छोड़े गए हैं।

विज्ञापन


एक गांव वाले ने वेबसाइट को बताया कि करीब 100 ग्रामीण चूहों के भागमभाग के इस 'विचित्र दृश्य' को देखने को मजबूर थे। उन्होंने कहा, "1,000 से ज्यादा चूहे चारों तरफ़ दौड़ रहे थे, यह घिनौना था"।
विज्ञापन


चूहों के बीमारी फैलाने की आशंका के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस समस्या से निपटने के लिए जहर भेजा है। इस मामले में शामिल तीन और लोग घटनास्थल से फरार हो गए हैं। चूहों को छोड़ने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन हांग-कांग के एप्पल डेली के अनुसार हिरासत में लिए गए लोगों ने पुलिस को बताया है कि चूहों को 'प्रायश्चित स्वरूप' छोड़ा गया था, ताकि इससे एक बीमार बूढ़ी महिला ठीक हो सकें।


चीन में जानवरों को जंगल में छोड़ने को धर्मार्थ काम माना जाता है। लेकिन बीजिंग टाइम्स के अनुसार इस चलन के बढ़ने से स्थानीय इकोसिस्टम यानी पारिस्थितिकीय तंत्र के गड़बड़ाने का ख़तरा पैदा हो रहा है क्योंकि जिन पशुओं को छोड़ा जाता है वह स्थानीय नहीं होते।

अखबार कहता है, "जहां तक चूहों को प्रायश्चित के लिए छोड़ने का दावा है, इस पर तो बस हंसा ही जा सकता है"।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed