फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Some people bring the war in Vietnam and we bring Buddha: Modi

वियतनाम में कुछ लोग युद्ध लाएं और हम बुद्ध : मोदी

Sun, 04 Sep 2016 05:58 AM IST
एजेंसी/हनोई
एजेंसी/हनोई Updated Sun, 04 Sep 2016 05:58 AM IST
विज्ञापन
Some people bring the war in Vietnam and we bring Buddha: Modi
नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के तहत वियतनाम दौरे पर कई अहम संकेत दिए। पीएम ने शनिवार को बौद्ध मठ पगोड़ा गए और वहां बौद्ध भिक्षुओं से मुलाकात की। पीएम ने कहा कि भारत और वियतनाम के संबंध दो हजार साल प्राचीन है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, ‘कुछ लोग यहां युद्ध का उद्देश्य लेकर आए और हम बुद्ध के शांति के संदेश को लेकर आए जो आज भी कायम है।’ उन्होंने कहा, ‘जो युद्ध लेकर आए वो मिट गए, जो बुद्ध लेकर आए वो अमर हो गए। बुद्ध ही शांति का मार्ग दिखाता है।’ पीएम मोदी ने कहा, बम बंदूक वाले वियतनाम से सीखें कि युद्ध से अधिक परिवर्तन बुद्ध लाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘बौद्ध धर्म का भारत से वियतनाम पहुंचना और वियतनाम में चाम हिंदुओं के मंदिरों के स्मारकों का होना इस संबंध की पुष्टि करते हैं।’ उन्होंने सभी भिक्षुओं को बुद्ध की धरती भारत में और खासतौर से वाराणसी में आमंत्रित किया। वह राष्ट्रपति भवन में स्थित हो ची मिन का बांस का घर देखने भी पहुंचे। यहां उनके साथ प्रधानमंत्री फुक भी थे। चिन इस घर में वर्ष 1958 से 1969 तक, मौत से पहले तक रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वियतनाम को रक्षा क्षेत्र में 50 करोड़ डॉलर के ऋण की घोषणा

Some people bring the war in Vietnam and we bring Buddha: Modi
वियतनाम में मोदी

वियतनाम को रक्षा क्षेत्र में 50 करोड़ डॉलर के ऋण की घोषणा
भारत ने वियतनाम के साथ रक्षा सहयोग को और प्रगाढ़ करते हुए 50 करोड़ डालर की ऋण सुविधा देने की घोषणा की है। इसके साथ ही दक्षिण चीन सागर में चीन के बढ़ते दखल और उभरती क्षेत्रीय चुनौतियों के बीच वियतनाम के साथ शनिवार को अपतटीय गश्ती नौकाओं के निर्माण समझौते सहित 12 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इसमें रक्षा, अंतरिक्ष, साइबर सुरक्षा आईटी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के साथ जहाजरानी क्षेत्र में सूचनाओं का आदान प्रदान शामिल है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारी सामरिक भागीदारी को बढ़ाकर एक व्यापक रणनीतिक भागीदारी के स्तर तक ले जाने से हमारे भविष्य के सहयोग मार्ग और सोच के बारे में पता चलता है। इससे हमारे द्विपक्षीय सहयोग को एक नई दिशा, गति और वास्तविकता मिलेगी।’  भारत और वियतनाम ने साल 2017 को ‘मित्रता वर्ष’ के रूप में मनाने संबंधी समझौते पर भी हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री ने न्हा त्रांग की दूरसंचार विश्वविद्यालय में सॉफ्टवेयर पार्क की स्थापना के लिए 50 लाख डॉलर की मदद की भी घोषणा की।

साल 2020 तक 15 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य
पीएम मोदी ने द्विपक्षीय वाणिज्यिक संबंध मजबूत करने को दोनों देशों का सामरिक उद्देश्य बताते हुए कहा, ‘वर्ष 2020 तक 15 अरब डॉलर का व्यापारिक लक्ष्य हासिल करने के लिए व्यापार एवं कारोबार संबंधी नए अवसर भुनाए जाएंगे।’ प्रधानमंत्री मोदी ने वियतनाम में जारी भारतीय परियोजनाओं एवं निवेशों को आगे बढ़ाए जाने की बात की। उन्होंने भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं मुख्य कार्यक्रमों का लाभ लेने के लिए वियतनाम की कंपनियों को आमंत्रित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed