फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   some facts about leader Fidel castro

फिदेल कास्त्रो की जिंदगी से जुड़े 10 रहस्य

Mon, 28 Nov 2016 03:56 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 28 Nov 2016 03:56 PM IST
विज्ञापन
some facts about leader Fidel castro

क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो का 90 साल की उम्र में बीते शनिवार को निधन हो गया है। क्यूबा में कम्युनिस्ट क्रांति के जनक के तौर पर मशहूर फिदेल अपने जीवन में सुरक्षा के इतने चाक चौबंद व्यवस्था के बीच रहा करते थे कि उनके बारे में बाहर की दुनिया को बहुत बातें नहीं पता चल पाती थीं या फिर काफी लंबे समय बाद ही लोगों को मालूम होता था। कहा जाता है कि उन पर कम से कम 600 बार जानलेवा हमले हुए। उनके आसपास के लोगों के मुताबिक उनमें कुछ सुपरनेचुरल जैसी बात थी।

विज्ञापन


उन्होंने खुद ही एक बार ब्रिटिश प्रेस से बात करते हुए कहा था, "हम कभी नहीं जान पाएंगे कि फिदेल कास्त्रो कितने रहस्यों को अपने साथ कब्र में लेता गया।" 
विज्ञापन


क्यूबा में उनके निजी जीवन को लेकर बातें नहीं होती थीं, ना ही मीडिया उन्हें रिपोर्ट करता था। उनकी तस्वीरें लेने की भी इजाजत नहीं थी।
कास्त्रो की सख्त सुरक्षा व्यवस्था की सबसे बड़ी वजह तो यही थी कि उन्हें अमरीकी खुफिया एजेंसी सीआईए से खतरा था। इसके बारे में उन्होंने खुद हवाना में 2000 में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था, "वे जानना चाहते हैं कि कोई ऐसा भी दिन गया है जब मैं बाथरूम नहीं गया। वे ये भी जानना चाहते हैं कि मेरी पौरूष ग्रंथि(प्रोस्टेट) का साइज क्या है?"
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बात केवल सुरक्षा की नहीं थी। खुद फिदेल ये मानते थे कि नेताओं का सार्वजनिक जीवन और निजी जीवन दो अलग अलग चीजें होती हैं और उसे मिक्स नहीं करना चाहिए।

फिदेल कास्त्रो के दस रहस्यों के बारे में जानिए

some facts about leader Fidel castro
मशहूर लेखक ग्रैबियल गार्सिया मार्केज ने उनके बारे में कहा था, "मैं सोचता हूं कि मैं फिदेल को बेहतर जानता हूं। कई लोग उन्हें मेरा सच्चा दोस्त भी बताते हैं, लेकिन निजी तौर पर फिदेल कौन हैं? वास्तव में फिदेल कैसे हैं? कोई नहीं जानता।"
क्यूबा और कास्त्रो पर नजर रखने वाले सीआईए के मुख्य विश्लेषक ब्रायन लाटेल ने कहा था, "दुनिया के किसी भी चीज से कम (परिमाण और गुणवत्ता के लिहाज से) जानकारी कास्त्रो के निजी जीवन के बारे में उपलब्ध है।"
ऐसे जीवन जीने वाले फिदेल कास्त्रो के दस रहस्यों के बारे में जानिए।
 

कास्त्रो का जन्म कब हुआ था, इसको लेकर भी एक राय नहीं

some facts about leader Fidel castro

1. कास्त्रो का जन्म: कास्त्रो का जन्म कब हुआ था, इसको लेकर भी एक राय नहीं है। दस्तावेजों के मुताबिक उनका जन्म 1926 में हुआ था। लेकिन शोधकर्ताओं के मुताबिक उनका जन्म 1927 में हुआ था। कास्त्रो पर एक किताब लिख चुके मारियो बेयरा के मुताबिक कास्त्रो के पिता ने उनका जन्म का साल पहले लिखाया था ताकि उन्हें ऊंची कक्षा में दाखिला मिल सके। इस बात की तस्दीक क्यूबाई क्रांति की शुरुआती सालों में उनकी मां लिना रूज के बयानों से भी होती है।

 

फिदेल का आधिकारिक नाम है फिदेल एलेजांद्रो

some facts about leader Fidel castro

2. कास्त्रो का नाम: आधिकारिक नाम है फिदेल एलेजांद्रो। शोधकर्ताओं के मुताबिक कास्त्रो ने अपना नाम बदल लिया था। इस मसले पर शोध करने वाली ब्राजीली शोधकर्ता क्लाउडिया फॉरियाटी ने कास्त्रो के शुरुआती दिनों के दस्तावेज के मुताबिक उनका असली नाम फिदेल हिपोलिटो रूज गोंजालेज बताया।
1938 से 1941 के उनके एक दस्तावेज के मुताबिक यह नाम फिदेल अलेजांद्रो कास्त्रो रूज हो गया। शोधकर्ताओं के मुताबिक अलेक्जेंडर द ग्रेट के नाम से प्रभावित होकर कास्त्रो ने अपने नाम में अलेजांद्रो जोड़ा था।

कास्त्रो के घर के बारे में आज भी रहस्य बना हुआ है

some facts about leader Fidel castro

3. कास्त्रो का घर: कास्त्रो जिस घर में रहते थे, उसे क्यूबाई खुफिया सर्विस ने जीरो प्वाइंट नाम दिया था। इस घर के बारे में दुनिया को पहली बार तब पता चला जब कास्त्रो के बेटे की एक्स गर्लफ्रेंड ने उस घर का वीडियो एक अमरीकी ब्रॉडकास्टर यूनीविजन को दे दिया था।
हालांकि इस वीडियो में एक लंबा कॉरीडोर, खेल कूद के उपकरण, स्टेन्लेस स्टील वाला किचन और डायनिंग टेबल के साथ आठ टीवी स्टेशन नजर आते हैं। कास्त्रो के घर के बारे में आज भी रहस्य बना हुआ है। यह हवाना में गोल्फ कोर्स मैदान पर घोड़े की आकृति की बनी इमारत है।

कास्त्रो की संपत्ति

some facts about leader Fidel castro

4. कास्त्रो की संपत्ति: फिदेल कास्त्रो के पास कितना पैसा था इसको लेकर भी कयासों का दौर है। फोर्ब्स मैगजीन ने कास्त्रो को पहली बार 1997 में अपनी सबसे धनी लोगों की सूची में शामिल किया। 2006 में मैग्जीन ने कास्त्रो की संपत्ति का आकलन 90 करोड़ डॉलर का किया। हालांकि कास्त्रो ने इसे झूठा बताया था। माना गया था कि कास्त्रो संपत्ति में पत्रिका ने सरकारी कंपनियों की संपत्ति का आकलन कर लिया था। हालांकि कुछ लोगों के मुताबिक कास्त्रो की संपत्ति इससे भी ज्यादा है।

कास्त्रो हमेशा सैन्य वेशभूषा में नजर आते थे

some facts about leader Fidel castro

5. कास्त्रो की ड्रेस: 50 के दशक के शुरुआती सालों में कास्त्रो हमेशा सैन्य वेशभूषा में नजर आते थे। उन्होंने एक बार कहा था कि यूनिफॉर्म पहनने से रोज रोज टाई पहनने का झंझट नहीं होता। 1994 में अपने दोस्त लेखक ग्रैबियल गार्सिया मार्केज की सलाह पर उन्होंने कैजुअल शर्ट पहनना भी शुरू किया था। 2006 में उनका ऑपरेशन हुआ इसके बाद वे स्पोर्टी लुक भी नजर आए। टाइम पत्रिका ने उन्हें सबसे खराब ड्रेस पहनने वाले नेता के तौर पर इस ड्रेस के चलते ही शामिल किया।

6. कास्त्रो का पारिवारिक जीवन: कास्त्रो की पहचान ऐसे नेता की भी रही जिनके कई महिलाओं से संबंध रहे। उनकी पत्नी और बच्चों की संख्या को लेकर भी अटकलें लगाई जाती रही हैं।
पत्रकार एन लुइस बारडेक ने 2009 में विदाउट फिदेल नामक पुस्तक लिखी और इसमें बताया कि कास्त्रो के कम से कम छह महिलाओं से 11 बच्चे हुए।
उन्होंने पहली शादी 1948 में मिर्टा डियाज बालार्ट से शादी की, जिनसे वे छात्र जीवन के दौरान मिले थे। उनकी ये शादी 1955 तक चली। एन लुइस के मुताबिक इसी साल कास्त्रो के तीन बच्चे हुए, तीन अलग अलग महिलाओं से। डालिया सोटो डेल वाले से उनके पांच बच्चे हुए, हालांकि कास्त्रो ने उनसे 1980 तक शादी नहीं की।

उनकी पत्नी और बच्चों की संख्या को लेकर भी अटकलें लगाई जाती रही हैं

some facts about leader Fidel castro
फिदेल

7. खेल से लगाव: फिदेल कास्त्रो को बेसबाल से खासा लगाव था, इसके अलावा उन्हें बास्केटबाल से भी खासा लगाव था।

8. सिगरेट का टेस्ट: ये कहा जाता है कि कोहिबा ब्रैंड की सिगरेट की शुरुआत तब हुई जब उनके एक बॉडीगार्ड के दोस्त ने खासतौर पर कास्त्रो के लिए सिगरेट बनाया, 60 के दशक में। हालांकि स्वास्थ्य वजहों से 1985 से उन्होंने सिगरेट पीना बंद कर दिया था।

उन्हें बास्केटबाल से भी खासा लगाव था

some facts about leader Fidel castro
फिदेल

9. कास्त्रो का गुड लक: कास्त्रो के बारे में ये भी मशहूर है कि वे किस्मत के धनी थे। ऐसा क्यों था, ये कास्त्रो के उस बयान से जाहिर होता है, जिसमें उन्होंने कहा था, "जानलेवा हमलों से बच पाने की ओलंपिक में कोई प्रतियोगिता होती, तो मुझे गोल्ड मेडल मिलता।" ये कहा जाता है कि उन पर कम से कम 600 बार जानलेवा हमले हुए। उनके आसपास के लोगों के मुताबिक उनमें कुछ सुपरनेचुरल जैसी बात थी।

10. कलाकार कास्त्रो: कास्त्रो कुल मिलाकर 48 फिल्म और डाक्यूमेंट्री में शामिल रहे हैं। खास बात ये है कि इनमें से दो फिल्में हॉलीवुड प्रोडक्शन की है।
वेबसाइट आईएमडीबी के मुताबिक अपने कॉलेज के दिनों में कास्त्रो ने कम से कम दो फिल्मों- द म्यूजिकल हॉलीडे इन मेक्सिको (1946) और द कॉमेडी इजी टू वेड (1946)- में एक्स्ट्रा की भूमिका निभाई थी। हालांकि कई विश्लेषक ये मानते हैं कि कास्त्रो ना तो डांस कर सकते थे ना ही गाना गा सकते थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed