फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Some Doctors Are Taking Selfies With Women’s Vaginas During Birth

डॉक्टर ने खींची डिलिवरी के दौरान सेल्फी, मचा बवाल

Wed, 15 Jul 2015 06:29 PM IST
Updated Wed, 15 Jul 2015 06:29 PM IST
विज्ञापन
Some Doctors Are Taking Selfies With Women’s Vaginas During Birth

एक महिला के लिए बच्चे को जन्म देना जितना खूबसूरत एहसास है उतना ही

विज्ञापन
दर्दनाक भी लेकिन कुछ लोग इसे खुद के मनोरंजन का साधन ही बना लेते हैं। एक ऐसा ही शर्मसार कर देने वाला मामला वेनेजुएला में सामने आया है।

वहां के एक अस्पताल के डॉक्टर ने उस वक्त सेल्फी खींचकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जब एक मां अपने बच्चे को जन्म दे रही थी। वेनेजुएला के एक प्रसूति डॉक्टर डेनियल सांचेज ने उस वक्त एक महिला की फोटो खींचकर इंस्टाग्राम पर भेज दी जब वह बच्चे को जन्म दे रही थी और एक अन्य डॉक्टर उसका परीक्षण कर रहा था।

डॉक्टर ने इस तस्वीर के साथ जो संदेश लिखा था वह तस्वीर खींचने से भी ज्यादा बुरा था। उसने लिखा, 'मैं तुम्हारे बच्चे को जन्म दिलवाऊंगा लेकिन पहले मुझे सेल्फी लेने दो।' उसने यह भी दावा किया कि वह अपने मरीजों की डिलिवरी के बाद वह उन्हें 'जीरो किमी चली कार की तरह बिल्कुल नया' बना देता है।
विज्ञापन

गलती पर जताया दुख लेकिन...

Some Doctors Are Taking Selfies With Women’s Vaginas During Birth

इंस्टाग्राम पर तस्वीर को पोस्ट करते ही उसके फॉलोवरों में से 31 लोगों ने इसे लाइक किया लेकिन करीब 4 हजार लोगों ने उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब ये लोग उसके इस अपमानजनक रवैये के लिए उसे सजा देने की मांग कर रहे हैं।

वह महिला जिसने यह याचिका बनाई है उसका नाम जेसुसा रिकॉय है और उन्होंने सांचेज के साथ ईमेल के जरिए बातचीत करने का भी दावा किया है। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान सांचेज ने इस पूरे मामले पर दुख तो जताया लेकिन साथ ही उसने यह भी कहा कि यह अच्छा है क्योंकि 'आप महिला का न तो चेहरा देख सकते हैं और न ही उसके गुप्तांग।'

जेसुसा रिकॉय 'द रोजेस रिवॉल्यूसन' नामक एक संस्था कि प्रतिनिथि हैं जो प्रसूति हिंसा के खिलाफ जागरूकता फैलाने का काम करती है।

पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं

Some Doctors Are Taking Selfies With Women’s Vaginas During Birth

उन्होंने कहा, 'मैंने कभी बच्चे को जन्म नहीं दिया लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की मेरा डॉक्टर कितना संवेदनशील होने का दावा करता है। मैं नहीं चाहूंगी की वह उस वक्त में गुप्तांगों के साथ तस्वीर खिंचवाए जबकि मुझे इसकी जानकारी तक न हो।'

उन्होंने कहा यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इससे पहले भी महिलाओं पर इसी तरह के अत्याचार होते रहे हैं। वास्तव में वेनेजुएला ऐसा पहला देश है जहां 'प्रसूति हिंसा' जैसी घटनाएं होती हैं और देशभर की महिलाओं पर इसका प्रभाव है। वेनेजुएला के अस्पतालों में अभी भी महिलाओं के साथ जंगलियों जैसा व्यवहार किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed