{"_id":"1b50e784baec631b52783ccde3e77b68","slug":"somalian-army-failled-the-attack-of-extrimist","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमालिया में हमला करने गए चरमपंथियों को सेना ने खदेड़ा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
सोमालिया में हमला करने गए चरमपंथियों को सेना ने खदेड़ा
Updated Wed, 09 Jul 2014 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमालिया की सरकारी सेनाओं ने राजधानी मोगादिशु स्थित राष्ट्रपति भवन पर हमला करने वाले इस्लामी चरमपंथी समूह अल-शबाब के चरमपंथियों को भगा दिया है।
विज्ञापन
इस हमले के दौरान हुई लड़ाई में कम से कम पांच चरमपंथियों के मारे जाने की खबर है।
मोगादिशु में मौजूद बीबीसी के एक संवाददाता के अनुसार चरमपंथी राष्ट्रपति भवन परिसर के भीतर घुसने में कामयाब हो गए थे, लेकिन राष्ट्रपति हसन शेख महमूद हमले के वक्त वहां मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
इसी साल फरवरी महीने में भी अल-शबाब ने इस महल के बाहर एक कार बम धमाका किया था।
अल-शबाब को साल 2011 में मोगादिशु से खदेड़ दिया गया था लेकिन उसके बाद भी वो कई बार शहर के अंदर घुसकर हमले करते रहे हैं।
गत शनिवार को ही सोमालिया की संसद के क़रीब शक्तिशाली धमाका हुआ था जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी।