{"_id":"cb467ddcc2b7894407fec65fba6e7dd1","slug":"somalia-christmas-ban-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमालिया में क्रिसमस मनाने पर पाबंदी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
सोमालिया में क्रिसमस मनाने पर पाबंदी
Updated Thu, 24 Dec 2015 04:36 PM IST
विज्ञापन
सोमालिया सरकार ने क्रिसमस का जश्न मनाने पर रोक लगा दी है। सरकार ने चेताया कि इससे देश की मुस्लिम आस्थाओं को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
धार्मिक मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार यह पर्व 'किसी भी तरह से इस्लाम से जुड़ा हुआ नहीं है।' सुरक्षाकर्मियों को ऐसे किसी भी जश्न पर नज़र रखने की हिदायत दी गई है। हालांकि पर्यटकों को अपने घरों में जश्न मनाने की छूट है, लेकिन होटल और सार्वजनिक स्थलों पर इसकी मनाही है।
स्थानीय ख़बरों के अनुसार सोमालिया ने वर्षों तक गृहयुद्ध झेला है। इस दौरान कई सोमालियाई विदेशों में बस गए थे, जो अब वापसी के साथ पश्चिमी सांस्कृतिक चीज़ें ला रहे हैं।
विज्ञापन
सरकार के अनुसार इसे रोकने के लिए यह क़दम उठाया गया है। सोमालिया ने 2009 में शरिया क़ानून अपनाया था जिसके बाद यहां बड़े स्तर पर क्रिसमस नहीं मनाया जाता। फिर भी अब तक कुछ जगहों पर क्रिसमस पार्टी होती थीं। अब उनकी संभावना भी ख़त्म हो गई है।
विज्ञापन