फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   solar impulse in japan because of bad wherater

जापान में खराब मौसम के कारण उतरा सोलर इम्पल्स

Tue, 02 Jun 2015 04:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Jun 2015 04:16 PM IST
विज्ञापन
solar impulse in japan because of bad wherater

पूरी दुनिया का चक्कर लगाने निकले सौर ऊर्जा से उड़ने वाले विमान को ख़राब मौसम के कारण जापान में लैंड करना पड़ा है.

प्रशांत

विज्ञापन
महासागर को छह दिन में पार करने के लिए चीन से उड़कर हवाई टापू तक जा रहा सोलर इंपल्स विमान जापान सागर के ऊपर खराब मौसम से जूझ रहा था।

सोलर इंपल्स का मकसद इस बात की जांच करना है कि कोई विमान सौर ऊर्जा की मदद से कितनी देर और कितनी दूर तक जा सकता है।

इस

विज्ञापन
विमान के पंख जंबो जेट जैसे हैं जिनमें 17000 सोलर पैनल लगे हुए हैं। इसका वजन के आम कार जितना है लेकिन इसकी स्पीड काफी कम रहती है।

और खराब होगा मौसम

solar impulse in japan because of bad wherater

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम के आगे और बदतर होने के पूर्वानुमान है। इससे पहले उन्होंने पायलट को सलाह दी थी कि वो आसमान में तब तक वहीं बने रहे जहां है, जब तक सफर जारी रखने का फैसला नहीं लिया जाता है।

मौसम विज्ञानियों की की टीम हालात पर फिर से विचार करने के लिए मिल रही है। नानजिंग से हवाई द्वीप का सफ़र इसकी यात्रा का सातवां चरण है।

बताते चलें कि सोलर इम्पल्स का सफर मार्च में आबूधाबी से शुरु हुआ था, जिसके बाद भारत के अहमदाबाद और वाराणसी में भी इसकी लैण्डिंग हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed