फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   soild-water-will-help-in-drought

'ठोस बारिश' से मिलेगी सूखे से निज़ात?

Thu, 22 Aug 2013 02:59 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 22 Aug 2013 02:59 PM IST
विज्ञापन
soild-water-will-help-in-drought
पानी की कमी पूरी दुनिया की समस्या है और सूखे इलाकों में तो ये और गंभीर है। लेकिन क्या "सॉलिड रेन" इस समस्या से निज़ात दिला सकता है? और क्या इसका इस्तेमाल कर कई गुना ज्यादा फसल हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि हम जो पानी इस्तेमाल करते हैं उसमें एक बड़ा हिस्सा सिंचाई का होता है। कुछ शोधकर्ता इस पहलू पर काम कर रहे हैं कि क्या खेती में पानी लंबे समय तक इस्तेमाल हो सकता है।
विज्ञापन


सॉलिड रेन असल में एक पाउडर है जो बहुत ज्यादा मात्रा में पानी सोख सकता है और फिर इसे पूरे साल थोड़ा-थोड़ा कर के छोड़ता रहता है ताकि पौधे सूखे में भी जिंदा रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ख़ास बात ये कि सिर्फ 10 ग्राम पाउडर एक लीटर पानी सोख सकता है। इस पाउडर में इस्तेमाल होने वाला पदार्थ एक तरह का शोषक पॉलीमर होता है जिसे मूल रूप से अमेरिका के कृषि विभाग ने तैयार किया है।

'300 फीसदी ज़्यादा फसल'

इस तकनीक का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल यूं तो बच्चों की नैपी में होता है लेकिन मेक्सिको के एक इंजीनियर सर्गियो जीसस रिको वेलासो ने इस तकनीक का एक अलग पेटेंट वाला संस्करण तैयार किया।


वेलासो ने एक कंपनी बनाई जो "सॉलिड रेन" बेचती है। ये कंपनी बीते 10 साल से मेक्सिको में ये उत्पाद बेच रही है।

कंपनी का कहना है कि मेक्सिको की सरकार ने "सॉलिड रेन" का परीक्षण किया और पाया कि इसे मिट्टी में मिलाने पर 300 फीसदी ज्यादा फसल हासिल की जा सकती है।

सॉलिड रेन कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट एडविन गोन्जालेज के मुताबिक पानी की कमी की वजह से लोगों की इस उत्पाद में दिलचस्पी बढ़ी है।

गोंजालेज ने बीबीसी से कहा, "ये पाउडर पानी को जकड़ लेता है, हमारा उत्पाद ज़मीन में 8 से 10 साल तक बना रहता है, शुद्ध पानी इस्तेमाल करने पर ये और लंबे समय तक टिकता है।"

सॉलिड रेन कंपनी का कहना है कि एक हेक्टेयर ज़मीन में 50 किलोग्राम पाउडर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed