{"_id":"1217fbfeb13c4132034a2b9673f06694","slug":"sochi-is-heaven-for-homosexuals","type":"story","status":"publish","title_hn":"'समलैंगिकों के लिए स्वर्ग है सोची'","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
'समलैंगिकों के लिए स्वर्ग है सोची'
Updated Fri, 07 Feb 2014 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस में काले सागर के तट पर स्थित शहर सोची में शुक्रवार से शीत ओलंपिक खेल शुरू हो रहे हैं लेकिन क्या आप सोची की उन ख़ूबियों के बारे में जानते हैं, जो इस शहर को खास बनाती हैं।
विज्ञापन
यहां हम आपको सोची के बारे में पांच ऐसी रोचक बातें बता रहे हैं, जिसके बारे में शायद आपको पता न हो:
वास्तव में ओलंपिक सोची में नहीं हो रहे
शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन सोची में न होकर, उसके दो उपनगरीय इलाक़ों एडलर और क्रासनाया पोल्याना में किया जा रहा है। एडलर समुद्र के किनारे है जबकि क्रासानाया पोल्याना पहाड़ों के बीच स्थित है।
विज्ञापन
ग्रेटर सोची काले सागर के तट पर 90 मील लंबाई में फैला हुआ है और दावा किया जाता है कि ये यूरोप का सबसे लंबा शहर है।
वास्तव में जिस जगह पर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है वो अब्खाज़िया के नजदीक है। अब्खाज़िया पूर्वी पट पर स्थित एक विवादित क्षेत्र है, जो ख़ुद को स्वतंत्र राज्य मानता है।
विज्ञापन
समलैंगिकों का स्वर्ग
सोवियत संघ के दौर में सोची बड़ी संख्या में समलैंगिकों यानी गे लोगों का अड्डा बन गया था। साल 1993 तक क्लिक करें रूस में समलैंगिक संबंधों को अपराध माना जाता था।
ऐसे में समलैंगिक रुझान वाले लोग सोची आना अधिक पसंद करते थे। उनके लिए सोची जाना आसान था और ये स्थान उनके परिवारों और मित्रों की नजर से काफ़ी दूर था।
सोची के दरवाजे आज भी ऐसे गे लोगों के लिए खुले हैं, जिन्हें उनके समाज में पसंद नहीं किया जाता है और जो विदेश यात्रा का खर्च नहीं उठा सकते हैं।
सोची ने दिए दो टेनिस चैंपियन
सोची पहली बार शीत ओलंपिक की मेजबानी कर रहा है, लेकिन वास्तव में यहां टेनिस जैसे गर्मियों के खेल अधिक लोकप्रिय हैं। ख़ासतौर से बच्चे और जवान यहां साल भर टेनिस की प्रैक्टिस करते हैं।
दुनिया की शीर्ष टेनिस खिलाड़ी रह चुकीं मारिया शारापोवा और येवगेनी काफेलनिकोव, दोनों को सोची में ही पहली सफलता मिली थी।
काफेलनिकोव का जन्म सोची में ही हुआ था, जबकि शारापोवा का जन्म साइबेरिया में हुआ था। लेकिन जब वो चार साल की थीं तो उनके माता-पिता सोची आ गए थे।
शारापोवा ने शुरुआती प्रशिक्षण सोची में ही लिया, जिसके बाद वो अमेरिका के फ्लोरिडा चली गईं। उनकी दादी अभी भी सोची में रहती हैं और शारापोवा सोची ओलंपिक में एक टीवी संवाददाता की भूमिका में नजर आएंगी।
सोची का शीर्ष खिलाड़ी
सोची का केवल एक खिलाड़ी ही अपनी धरती पर हो रहे ओलंपिक खेलों में शामिल हो रहा है। ये खिलाड़ी एलेक्सी वोएवोदा हैं।
वोएवोदा एक पेशेवर आर्म रेसलर हैं और उनके नाम कई ख़िताब हैं। वो 2011 में बोबस्लेय में वर्ल्ड चैंपियन थे और उन्होंने ट्यूरिन ओलंपिक में रजत और वैंकूवर ओलंपिक में कांस्य पदक जीता।
सोची में वो दो-पुरुष और चार-पुरुष स्पर्धा में प्रमुख ब्रेकमैन होंगे। इस स्पर्धा में रूस को पदक हासिल करने की काफ़ी उम्मीद है।
सबसे बड़ा फ़िल्म महोत्सव
सोची में पिछले दो दशक से रूसी फ़िल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का नाम 'किनोत्वर' है।
यह रूस का सबसे बड़ा फिल्म महोत्सव है और इसका मुख्यालय जाने-माने होटल जेमचुझीना में है। इस होटल को 1973 में बनाया गया था और सोची घूमने आने वाले प्रसिद्ध संगीतकार इसी होटल में ठहरते थे।
इस होटल में अभी भी सोवियत स्टाइल की सजावट है। इस फ़िल्म महोत्सव के दौरान कई पापराजी समुद्र तटों पर फुर्सत के क्षण बिता रहे फिल्मी सितारों की तस्वीर खींचने की ताक में रहते हैं।