{"_id":"5154408835785a278a96684044bbe776","slug":"smartphone-company-blackberry-sold","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.7 अरब डॉलर में बिकेगी ब्लैकबेरी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
4.7 अरब डॉलर में बिकेगी ब्लैकबेरी
Updated Tue, 24 Sep 2013 04:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्टफोन बाजार में तेजी से पिछड़ रही ब्लैकबेरी भी बिकने की कगार पर खड़ी है। ब्लैकबेरी का सौदा 4.7 अरब में तय हुआ है।
फेयरफैक्स फाइनेंशियल के नेतृत्व में कंपनियों का एक दल 4.7 अरब डॉलर यानी करीब 300 अरब रूपए में ब्लैकबेरी को खरीद सकता है।
ब्लैकबेरी ने एक बयान जारी कर कहा कि 10 प्रतिशत स्टॉक के साथ उसके सबसे बड़े शेयरधारक, फेयरफैक्स ने 9 डॉलर प्रति शेयर की कीमत से कंपनी खरीदने की पेशकश की है।
हालांकि कंपनी ने कहा है कि वो फेयरफैक्स से बातचीत जारी रखेगा लेकिन, दूसरे विकल्प के लिए भी रास्ता खुला रखेगा।
बीते शुक्रवार, कंपनी ने घाटा कम करने के लिए साढ़े चार हज़ार नौकरियां खत्म करने की घोषणा की थी।
बिक्री में सुस्ती
कनाडाई कंपनी ब्लैकबेरी ने कहा है कि उसके उत्पादों की बिक्री में मंदी के चलते उसे एक अरब डॉलर का घाटा झेलना पड़ सकता है।
सोमवार को कंपनी ने कहा, “हमने फेयरफैक्स फाइनेंशियल के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है, जिसके तहत फ़ेयरफ़ैक्स की नेतृत्व में कपनियों ने ब्लैकबेरी खरीदने की इच्छा जताई है। हालांकि इससे पहले बाक़ी विकल्पों पर भी विचार किया जाएगा।”
कंपनी के अनुसार वो चार नवंबर तक बाज़ार से जानकारियां जुटा लेगा जिसके बाद बिक्री की प्रकिया आगे बढ़ेगी।
ब्लैकबेरी ने हालांकि कहा कि कंपनी की बिक्री के लिए वो अकेले फ़ेयरफ़ैक्स से बातचीत नहीं कर रही है और वो नए ऑफ़र भी तलाशेगा।
फेयरफैक्स के अध्यक्ष, कनाडाई अरबपति प्रेम वत्सा ने कहा, “हमें लगता है कि ये व्यापार ब्लैकबेरी के इतिहास और इसके उपभोक्ताओं, कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगा।”
विज्ञापन
उन्होंने कहा, “हम शेयरधारकों को उनके पैसों की सही कीमत दे सकते हैं। इसके साथ कंपनी के लंबे दौर की रणनीति पर भी काम होता रहेगा ताकि ब्लैकबेरी अपने उपभोक्ताओं को बेहतर उत्पाद देती रहे।”
फेयरफैक्स से डील
मॉर्निंगस्टार के विश्लेषक ब्रायन कोलेलो ने कहा, “ब्लैकबेरी को निजी क्षेत्र में रखने से कंपनी को वॉल स्ट्रीट निवेशकों की नजरों में चढ़ने से बचते हुए बदलाव करने का मौका मिलेगा।”
उन्होंने कहा, “शुक्रवार को कंपनी को मिली घाटे की चेतावनी के बाद ये डील होनी ही थी और ये जितनी जल्दी हो जाए उतना अच्छा है। हो सकता है कि फेयरफैक्स के अलावा और कोई इसे खरीदने के लिए आगे भी न बढ़े।”
सीसीएस इनसाइट के रिसर्च प्रमुख, बेन वुड कहते हैं कि फेयरफैक्स के साथ डील करने से ब्लैकबेरी को पुनरनिर्माण का मौका मिलेगा। ब्लैकबेरी के नए स्मार्टफ़ोन ज़ेड10 की मांग में कमी के कारण कंपनी को वित्तीय संकटों का सामना करना पड़ा है।
कई रुकावटों के बाद इस साल जनवरी में लॉन्च हुआ ये फ़ोन लोगों को रिझा पाने में विफल साबित हुआ है।
नौकरियों में कटौती की घोषणा के बाद कंपनी के शेयर कीमतों में 17 फीसदी की कमज़ोरी आई, लेकिन सोमवार को फेयरफैक्स डील की खबर के बाद कीमतों में एक फ़ीसदी का सुधार आया है।