तेल अवीव में चलेंगी आसमानी कारें
तेल अवीव के इसराइल एरोस्पेस इंडस्ट्री कैंपस में जमीन से 500 मीटर की ऊंचाई पर स्काई कार चलाने की तैयारी चल रही है। यह 2015 के अंत तक तैयार कर लिया जाएगा।
स्काई कार बनाने वाली कंपनी स्काई ट्रेन के मुताबिक तेल इसके लिए एक नेटवर्क बनाया जा रहा है।
इसमें दो लोगों की सवारी वाले वाहन चलाए जाएंगे। कंपनी का वादा है कि वैकल्पिक यातायात साधन के रूप में यह सडकों पर लगने वाला जाम कम करेगा।
कंपनी को उम्मीद है कि टेस्ट ट्रैक इस टेक्नॉलॉजी की क्षमता को साबित करेगा। इसके बाद वह नेटवर्क के व्यावयासिक इस्तेमाल की तरफ कदम बढाएंगे।
आर्डर दे टैक्सी की तरह मंगा सकेंगे
योजना के मुताबिक सवारी अपने मोबाइल फोन से ऑर्डर देकर टैक्सी की तरह इसे बुलवा सकते हैं और वहां तक जा सकते हैं, जहां उनको जाना है।
यह कार 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, लेकिन व्यावसायिक तौर पर इससे ज्यादा रफ्तार की उम्मीद है।
कैलिफोर्निया के नासा रिसर्च पार्क में मौजूद स्काई ट्रेन ने उम्मीद जताई कि सार्वजनिक यातायात के क्षेत्र में यह योजना बडा बदलाव ला सकती है।