फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Six super powerful deadly missiles of Russia

रूस की वो 6 मिसाइलें जो दुनिया को 'हिला' देंगी

Sat, 03 Mar 2018 12:01 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Mar 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
Six super powerful deadly missiles of Russia
आपने स्टार वार्स जैसी साइंस फिक्शन और हथियारों से दुनिया को नेस्तनाबूद करने वाली फिल्में देखी होंगी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को मॉस्को में रूसी हथियारों का नमूना पेश किया जो उनके पास "मौजूद हैं और बेहतरीन काम करते हैं।" रूस की संसद में अपने वार्षिक संबोधन में राष्ट्रपति पुतिन ने न सिर्फ देश की स्थिति, राष्ट्र के सामने चुनौतियां और विदेश नीति पर बात की बल्कि ताकतवर हथियारों का प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदर्शित हथियारों को "कभी न हारने वाला" बताया। उनके हथियारों के जखीरे में एक द्वीप से दूसरे द्वीप मार करने वाली मिसाइल से लेकर हाइपरसोनिक रॉकेट और लेजर बीम वाले हथियार भी शामिल हैं। राष्ट्रपति पुतिन के मुताबिक ये हथियार "अमेरिका के रक्षा संधि के उल्लंघन के जवाब" में बनाए गए हैं। उन्होंने कहा, "पहले हमलोगों के पास नए हथियार थे, पर हमारी कोई सुनता नहीं था, तो अब हमारी सुनें।" उन्होंने हथियारों के जखीरे से केवल छह का ही प्रदर्शन किया और कहा कि हथियारों की सूची लंबी है।
विज्ञापन


अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अभी तक "दुनिया में ऐसा हथियार किसी के पास नहीं है" और यह "बेहतरीन" है। उनके इस बयान ने कइयों को शीत युद्ध के सबसे विवादस्पद समय की याद दिलाई। हालांकि ये हथियार वास्तव में रूस से पास हैं या नहीं, इसके प्रमाण प्रस्तुत नहीं किए गए और न ही किसी स्वतंत्र एजेंसी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका को आश्चर्य नहीं

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय मुख्यालय ने रूस के इस प्रदर्शन पर आश्चर्य व्यक्त नहीं किया है। मंत्रालय ने हाल ही में नई परमाणु नीति की घोषणा की थी। मंत्रालय के प्रवक्ता डाना व्हाइट ने पत्रकारों से कहा, "हमलोग रूस पर लंबे समय से नजर रख रहे हैं। जिन हथियारों के बारे में बात की गई है, उनपर लंबे वक्त से काम चल रहा है। हमलोग आश्चर्य में नहीं है।"

हालांकि डाना ने ताकतवर हथियारों के पुतिन के तर्कों पर प्रतिक्रिया नहीं दीं। गृह मंत्रालय के अनुसार मॉस्को ने 1987 में हुई अंतर्राष्ट्रीय समझौते का उल्लंघन किया है जिसके मुताबिक अमेरिका और सोवियत संघ को 500 से पांच हजार किलोमीटर तक की मार करने वाले परमाणु हथियार को नष्ट करना था।

उत्तरी अमेरिका और यूरोप के 29 स्वतंत्र देशों के समूह नाटो ने इस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है। आखिर ये छह ताकतवर हथियार कौन से हैं और इसके बारे में अब तक क्या मालूम है?

1. सरमटः एक द्वीप से दूसरे द्वीप तक मार करने वाली ताकतवर मिसाइल

Six super powerful deadly missiles of Russia
इसे साटन 2 के नाम से भी जानते हैं। पुतिन ने आश्वासन दिया कि इस नई मिसाइल प्रणाली का परीक्षण "एक नए दौर में प्रवेश कर चुकी है।" बीबीसी के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के संवाददाता रिचर्ड गलपीन के मुताबिक सरमट को सोवियत युग के वोयेवोडा मिसाइल की जगह प्रस्तुत किया गया है, जिसकी ताकत कहीं अधिक है।

यह कम समय में मार करने में सक्षम है, जिसे मिसाइल रक्षा प्रणाली के तहत रोकना काफी मुश्किल है। रिचर्ड गलपीन कहते हैं कि इसकी तकनीक के कारण इसे भविष्य में रोकना भी मुश्किल होगा।

2. असीमित रेंज वाली क्रूज मिसाइल

Six super powerful deadly missiles of Russia
इसका नाम फिलहाल तय नहीं है। राष्ट्रपति पुतिन के मुताबिक यह एक नए तरह की रणनीतिक मिसाइल है, जो लक्ष्य भेदने के लिए बैलिस्टिक मिसाइल की तरह नहीं मार करती है। यही कारण है कि इसे मिसाइल रक्षा प्रणाली से रोकना मुश्किल है। राष्ट्रपति पुतिन के मुताबिक यह असीमित दूरी तक मार सकती है।

3. पानी के नीचे से स्वतः मार करने वाली परमाणु मिसाइल

Six super powerful deadly missiles of Russia
इसका नाम भी अभी तक रूस ने तय नहीं किया है। इससे समुद्र के अंदर निशाना लगाया जा सकता है। यह मिसाइल मानव रहित है। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, "रूस ने पानी के अंदर से मार करने वाली मिसाइल बना ली है। यह मानव रहित मिसाइल है।" वो आगे कहते हैं कि यह पनडुब्बी से कहीं ज्यादा तेज और शक्तिशाली है।

4. किंझलः हवा से मार करने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल

Six super powerful deadly missiles of Russia
राष्ट्रपति पुतिन ने रूस के हाइपरसोनिक हथियार को किंझल नाम दिया है। उनके मुताबिक यह हवा में लॉन्च की जा सकती है और अधिक सटीक अंदाज में निशाना साध सकती है। इसकी गति के कारण इसे भेदना मुश्किल है। उन्होंने इसे दो हजार किलोमीटर से अधिक दूरी तक निशाना साधने में सक्षम बताया है।

Six super powerful deadly missiles of Russia
राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के मुताबिक यह "एक नए प्रकार का हथियार" है, जिसका परीक्षण "सफल" रहा है। उनके मुताबिक इसकी 25 हजार किलोमीटर प्रतिघंटे की है, जो एक द्वीप से दूसरे द्वीप आसानी से मार कर सकती है। राष्ट्रपति पुतिन के मुताबिक यह कई हजार किलोमीटर तक सीधी और खड़ी मार कर सकती है। उन्होंन कहा कि यह अपने लक्ष्य तक आग के गोले की तरह पहुंचती है। इसके सतह का तापमान 1600 से 2000 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है।

6. लेजर हथियार

इसका नाम भी अभी तक तय नहीं किया गया है। पुतिन ने कहा कि उनके देश ने "लेजर हथियारों" के निर्माण के लिए एक उल्लेखनीय कदम भी उठाया है। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ कागजों में नहीं है, न ही इसकी शुरुआत की गई है बल्कि हमने पिछले साल ही लेजर हथियार अपनी सेना को सौंप दी है।"

हालांकि उन्होंने न ही इसका कोई प्रमाण दिया और न ही नाम बताया है। उन्होंने कहा कि "यह बताने का सही समय" अभी नहीं है। उन्होंने माना है कि लेजर हथियार ने रूस की ताकत को कई गुणा बढ़ा दिया है और इसकी पुख्ता सुरक्षा के लिए काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed