फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Six foreign female tourists stabbed at red sea resort of hurghada in egypt

मिस्र में महिला पर्यटकों पर चाकू से हमला, दो की मौत, चार घायल

Sat, 15 Jul 2017 10:50 AM IST
amarujala.com- presented by: आसिफ इकबाल
amarujala.com- presented by: आसिफ इकबाल Updated Sat, 15 Jul 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
 Six foreign female tourists stabbed at red sea resort of hurghada in egypt

हरगादा के 'रेड सी रिजॉर्ट' में घुसकर पर्यटकों पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें दो महिला पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। रिजॉर्ट प्रशासन ने समय रहते हमलावर को काबू में कर लिया, वरना कई लोगों की जान जा सकती थी। यह हमला महिला पर्यटकों को निशाना बनाकर किया गया।

विज्ञापन


मारी गईं महिलाएं जर्मनी की हैं, फिलहाल बाकी चार घायल महिलाओं की नागरिकता का पता नहीं चल पाया है। हमलावर समंदर से तैरकर रिजॉर्ट तक पहुंचा था। हालांकि हमले का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है, लेकिन आतंकी हमले से भी इनकार नहीं किया जा सकता। हमलावर चिल्ला-चिल्ला कर कह रहा था कि मिस्र के लोग मुझसे दूर रहें। मामले की जांच में पुलिस जुट गई हैं। 
विज्ञापन


हरगादा पुलिस के मुताबिक हमला शुक्रवार को हुआ। कुछ पर्यटक रिजॉर्ट के बाहर मौसम का आनंद ले रहे थे, जबकि कुछ अपने-अपने कमरों में थे। रिजॉर्ट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने की वजह से हमलावर अंदर दाखिल नहीं हो पाया। इसके बाद वो रिज़ॉर्ट के पीछे के हिस्से की दीवार को फांदकर दाखिल हुआ और उसने महिलाओं को निशाना बनाकर चाकू से गोदना शुरू कर दिया। जबतक सुरक्षाकर्मी हमलावर तक पहुंचते तबतक वो छह महिलाओं को निशाना बना चुका था। हालातों को देखकर लगता है कि हमलावर सिर्फ महिलाओं को ही नुकसान पहुंचाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था। माना जा रहा है कि यह आतंकी हमला हो सकता है, क्योंकि कुछ समय पहले भी यहां हमले हुए हैं, जिसकी जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। यह आतंकी हमला भी हो सकता है। हमलावर पुलिस की हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed