{"_id":"5789830a4f1c1bb17b13e4fd","slug":"situation-largely-under-control-after-turkey-coup-attempt-pm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तुर्की में देर रात तख्तापलट की कोशिश नाकाम, 17 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
तुर्की में देर रात तख्तापलट की कोशिश नाकाम, 17 की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 16 Jul 2016 08:23 AM IST
विज्ञापन
तुर्की में तख्तापलट की कोशिश
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्की की सेना के एक गुट ने शुक्रवार देर रात तख्तापलट की कोशिश की। सेना और पुलिस में गोली चलने की भी सूचना है।
विज्ञापन
सेना ने दावा किया है कि तुर्की में लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए तख्तापलट किया गया है। सेना ने कई शीर्ष अधिकारियों को हिरासत में ले लिया है।
उधर, तुर्की के प्रधानमंत्री बिनाली यिल्दिरिम ने बताया कि निर्वाचित सरकार अभी भी सत्ता में है और यह सरकार तभी बेदखल होगी जब लोग चाहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग सत्ता पलट की कोशिश में शामिल हैं उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
मुख्य हवाई अड्डे पर टैंक तैनात
स्थानीय टीवी चैनलों पर दिखाए गए फुटेज के मुताबिक इस्तांबुल की सड़कों पर सैन्य वाहन दौड़ रहे हैं और रास्ते को रोका जा रहा है।
शहर के मुख्य हवाई अड्डे पर टैंक तैनात कर दिए गए हैं और उसे बंद कर दिया गया है। आकाश में लड़ाकू विमान और हेलीकाप्टर उड़ रहे हैं। स्थानीय लोग एटीएम से पैसे निकाल रहे हैं।
शहर के मुख्य हवाई अड्डे पर टैंक तैनात कर दिए गए हैं और उसे बंद कर दिया गया है। आकाश में लड़ाकू विमान और हेलीकाप्टर उड़ रहे हैं। स्थानीय लोग एटीएम से पैसे निकाल रहे हैं।