{"_id":"5a76d91b4f1c1bff388b6489","slug":"singapore-prepares-for-terrorism-attack-before-to-host-southeast-asia-defence-ministers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण-पूर्व एशिया के रक्षा मंत्रियों की मेजबानी से पहले आतंकी खतरे के साये में सिंगापुर, अलर्ट जारी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
दक्षिण-पूर्व एशिया के रक्षा मंत्रियों की मेजबानी से पहले आतंकी खतरे के साये में सिंगापुर, अलर्ट जारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Feb 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया का सबसे सुरक्षित देश माना जाने वाला सिंगापुर अब आतंकी खतरे के साये में है।
विज्ञापन
दरअसल सिंगापुर अगले हफ्ते होने वाली दक्षिण-पूर्व एशिया के रक्षा मंत्रियों की मेजबानी करने वाला है। कई देशों के रक्षा मंत्रियों की मेजबानी करने से पहले आतंकी हमले का खतरा बड़ गया है।
हमले के खतरे को देखते हुए जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और लोगों को अलर्ट किया गया है।
सिंगापुर के गृह मंत्री ने कहा कि 'सिंगापुर को अपनी ही धरती पर मौजूद कट्टरपंथियों और विदेशी आतंकवादियों से गंभीर सुरक्षा खतरे का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि यह खतरा नया नहीं है क्योंकि सिंगापुर 1990 से इस्लामी अतिवादियों के टारगेट पर है। इसी को देखते हुए सुरक्षा बलों ने टेरर अटैक ड्रिल भी की है और नागरिकों को आगाह भी किया गया है।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि पूरी दुनिया आतंकवाद की मार झेल रही है। बीते कुछ समय में दुनियाभर के सुरक्षित देशों में आतंकी हमले में कई लोग मारे गए हैं। इंटेलिजेंस रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय सिंगापुर पर इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी संगठन के हमले का खतरा सबसे ज्यादा है। ऐसे में सिंगापुर की सेना, पुलिस और सरकार किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
बता दें कि आईलैंड से घिर सिंगापुर एक छोटा सा देश है जिसकी आबादी बेहद कम है। सिंगापुर ने अपनी मजबूत अर्थव्यवस्था से दुनिया के बड़े बड़े देशों के बीच अपनी जगह बनाई है।