अफगानिस्तान में आतंकियों ने सिख की गोली मारकर की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान सीमा से सटे अफगानिस्तान के अशांत नांगरहार प्रांत में संदिग्ध आतंकवादियों ने एक सिख व्यक्ति को उसके घर से अगवा कर गोली मार दी। सरदार रावल सिंह जलालाबाद के रहने वाले हैं और उनके शनिवार सुबह आतंकियों द्वारा अपहृत कर लिया गया था।
आतंकवादी सेना की वर्दी पहन रखी थी और उन्हें खालिस परिवार के क्षेत्र में गोली मारी। इस घटना के बाद अल्पसंख्यक सिख समुदाय में खास रोस है और उन्होंने सिंह के शव को लेकर जलालाबाद में प्रांतीय गवर्नर हाउस के बाहर प्रदर्शन किया और हत्यारों को तुरंत पकड़ने की मांग की। उन्होंने हत्यारों को पकड़ने में सुरक्षा बलों पर लापरवाही का आरोप लगाया और सरकार से जल्द से जल्द न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
इसके बाद डिप्टी गवर्नर मोहम्मद हनीफ गारदिवाल प्रदर्शन कर रहे सिखों से मिले और उन्हें शांत किया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है और अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू की गई है।
घर से उठा ले गए और उसकी हत्या कर दी
प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता अताउल्लाह खोगयानी के हवाले से एक अफगान न्यूज एजेंसी ने कहा कि सिंह को उसके घर से शुक्रवार को स्थानीय समय सुबह 7:20 बजे उठा लिया गया और उसे खालिस फामिल क्षेत्र में उसे गोली मार दी गई।
प्रदर्शनकारियों में एक राविंदर ने कहा कि सिंह का शुक्रवार को उसके पड़ोसी से झड़प हुई थी। अगले सुबह उसका पड़ोसी कुछ बंदूकधारियों के साथ आया और सिंह को उसके घर से उठा ले गए और उसकी हत्या कर दी।
राविंदर का कहना है कि सिंह ने अपने घर पर पार्टी के लिए अपने कुछ दोस्तों को आमंत्रित किया था, जिसको लेकर उसके पड़ोसी ने विरोध किया था। सिंह के एक दोस्त डरभजन ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के घरों को हर वक्त निशाना बनाया जाता है और हमारे दोस्तों की हत्या की जा रही है लेकिन कोई हमारी मदद को नहीं आता है।