{"_id":"1b843f3bcb5ed2ff38f7622f3e1a60af","slug":"shiya-leader-demands-the-appointment-of-pm-in-iraq","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक में प्रधानमंत्री की नियुक्ति की मांग","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
इराक में प्रधानमंत्री की नियुक्ति की मांग
Updated Sat, 28 Jun 2014 09:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इराक़ के प्रमुख शिया धर्मगुरू अयातुल्लाह अली अल-सिस्तानी ने मंगलवार से पहले प्रधानमंत्री के नियुक्ति की मांग की है ताकि देश को राजनीतिक संकट से बचाया जा सके।
विज्ञापन
अयातुल्लाह सिस्तानी ने कहा कि मंगलवार को नए संसद की बैठक से पहले शीर्ष स्थान के लिए नाम पर सहमति बन जानी चाहिए।
इराक़ पर राष्ट्रीय एकता वाली सरकार के गठन के लिए देश के अंदर और बाहर से दबाव बन रहा है लेकिन राजनीतिक धड़े किसी भी निर्णय पर नहीं पहुँच पा रहे हैं।
राजनीतिक संकट
इस महीने की शुरूआत में इस्लामिक स्टेट इन इराक़ एंड सीरिया (आईएसआईएस) के सुन्नी चरमपंथियों ने इराक़ के बड़े भू-भाग पर कब्ज़ा कर लिया था।
सिस्तानी ने अपने प्रवक्ता के हवाले से शुक्रवार को दिए संदेश में कहा कि उन्होंने तमाम राजनीतिक दलों समेत वर्तमान प्रधानमंत्री नूरी अल-मलिकी से नए स्पीकर और देश के नए राष्ट्रपति की भी नियुक्ति करने को कहा है।
विज्ञापन
इस महीने की शुरूआत में सिस्तानी ने इराक़ियों से आईएसआईएस के सुन्नी चरमपंथियों के ख़िलाफ़ हथियार उठाने को कहा था।