फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Sheikh Hasina donates millions of crores of land to Dhakeshwari temple

बांग्लादेश में हिंदुओं की 60 साल पुरानी मांग पूरी, हसीना ने दी मंदिर को करोड़ों की जमीन

Fri, 19 Oct 2018 06:14 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Oct 2018 06:14 AM IST
विज्ञापन
Sheikh Hasina donates millions of crores of land to Dhakeshwari temple

बांग्लादेश की राजधानी ढाका का नामकरण करने वाली ढाकेश्वरी देवी के मंदिर की छह दशक पुरानी मांग को पूरा करते हुए प्रधानमंत्री शेख हसीना ने नवरात्र पर देश के अल्पसंख्यक हिंदुओं को तोहफा दिया है। उन्होंने ढाका के मंदिर को 50 करोड़ टका (43 करोड़ रुपए) की जमीन गिफ्ट करके इस्लाम बहुल मुल्क में अल्पसंख्यक अधिकारों की हिमायती छवि को मजबूत करने का बड़ा प्रयास किया है। 

विज्ञापन


शेख हसीना के इस कदम से हिंदुओं की 60 साल पुरानी मांग पूरी हुई है। इससे ढाका की पुरानी परंपरा को सामने लाने का अवसर भी मिलेगा, क्योंकि मंदिर के पुराने स्वरूप को बनाए रखने के लिए जमीन की मांग की जा रही थी। इससे पहले भी हसीना बांग्लादेश में मंदिरों के रखरखाव का आश्वासन दे चुकी हैं। हाल ही में सोमवार को उन्होंने ढाकेश्वरी देवी के मंदिर का दौरा किया था। 
विज्ञापन


ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक शेख हसीना ने मंदिर में कहा कि इस समस्या को सुलझाने के लिए हमने अपना काम कर दिया है, अब आगे का काम आपके ऊपर है। दरअसल, मंदिर प्रशासन कई साल से जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा था लेकिन दाम अधिक होने के कारण मुश्किलें आ रही थीं। शेख हसीना ने मंदिर को छूट के साथ साथ हिंदू कल्याण ट्रस्ट के फंड को भी 21 करोड़ से 100 करोड़ टका तक बढ़ाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर में चुनाव की हुई पूरी तैयारी

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक हैं और सत्ताधारी आवामी लीग की स्थापना के समय से ही इस पार्टी का समर्थन करते आए हैं। चूंकि देश के भीतर दिसंबर में चुनाव हैं और वर्तमान में मुख्य विपक्षी दल के प्रति लोगों में सहानुभूति और शेख हसीना के प्रति सत्ता में रहने का असंतोष उभर रहा है। 

ऐसे में पार्टी प्रमुख ने अल्पसंख्यकों की भावनाओं का ख्याल करते हुए यह बड़ी कार्रवाई की है। एक अधिकारी ने कहा कि यदि शेख हसीना सफल हुईं तो यह विश्व में एक उदाहरण होगा जब कोई इस्लामिक देश पूरी तरह धर्मनिरपेक्ष, समावेशी और लोकतांत्रिक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed