{"_id":"5a8595944f1c1b05738b77d9","slug":"sexual-relation-between-ministers-and-staffers-banned-by-australian-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री और कर्मचारी आपस में नहीं बना सकते शारीरिक संबंध: ऑस्ट्रेलियाई पीएम","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
मंत्री और कर्मचारी आपस में नहीं बना सकते शारीरिक संबंध: ऑस्ट्रेलियाई पीएम
एजेंसी, सिडनी
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को मंत्रियों और उनके कर्मचारियों के बीच शारीरिक संबंध पर औपचारिक रूप से पाबंदी लगा दी। दरअसल उप प्रधानमंत्री ने एक बड़ी गलती करते हुए अपनी एक महिला सहयोगी के साथ संबंध बना लिया और उसे गर्भवती कर दिया जिसके बाद सरकार बचाव की मुद्रा में आ गई है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मैकलम टर्नबुल ने एक असाधारण प्रेस वार्ता करते हुए मंत्रिस्तरीय आचार संहिता में संशोधन की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने उप प्रधानमंत्री बर्नाबी जॉयस की आलोचना की और कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी और चार बच्चों को बहुत दुख दिया है और अपमानित किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बार्नाबी ने अपने दफ्तर में काम करने वाली एक युवती के साथ संबंध बनाकर बहुत बड़ी गलती की है।
उन्होंने ऐसी हरकत करके दुनियाभर की ऐसी महिलाओं के लिए गलत उदाहरण पेश किया है और हमें आश्चर्यचकित कर दिया है। 33 वर्षीय पूर्व मीडिया सलाहकार विक्की कैम्पेन के साथ पिछले हफ्ते संबंध सार्वजनिक होने पर 50 वर्षीय जॉयस पर काफी दबाव था। वहीं कैम्पेन अब जॉयस के बच्चे की मां बनने वाली हैं।
विज्ञापन