{"_id":"9ddc80ba0daa43c2a4a252122aa3aaa2","slug":"sex-strike-for-peace-in-south-sudan-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखा कदम: शांति कायम करने के लिए सेक्स हड़ताल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
अनोखा कदम: शांति कायम करने के लिए सेक्स हड़ताल
Updated Tue, 28 Oct 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफ्रीकी देश दक्षिण सूडान में चल रहे संघर्ष को रोकने के लिए महिला कार्यकर्ताओं ने अनोखा रास्ता अपनाया है।
विज्ञापन
इन महिलाओं ने देश भर की महिलाओं से अपील की है कि जब तक देश में शांति नहीं हो जाती तब तक प्रत्येक महिला को अपने पति के साथ सेक्स से इनकार कर देना चाहिए।
कार्यकर्ताओं ने देश की सभी महिलाओं से इस हड़ताल में शामिल होने की अपील की है। इनका मानना है कि उनके इस क़दम से पुरुष हिंसा छोड़ देंगे।
'सूडान ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण सूडान की राजधानी जूबा में महिला कार्यकर्ताओं की बैठक में इस तरह की हड़ताल का विचार आया। इस बैठक में देश की कई सांसदों समेत 90 से ज़्यादा महिलाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन
दक्षिण सूडान की सरकार दिसंबर 2013 से विद्रोहियों के साथ संघर्ष कर रही है। गृह युद्ध के चलते हज़ारों लोगों को पड़ोसी देशों में शरण लेनी पड़ी है।
वैसे ये पहला मौका नहीं है जब महिलाओं ने सेक्स हड़ताल का रास्ता अपनाया है।
2003 में लाइबेरिया की महिलाओं ने ऐसे ही हड़ताल के जरिए 14 साल से चले आ रहे गृह युद्ध को समाप्त कराने में कामयाबी हासिल की थी।
लाइबेरिया में सेक्स हड़ताल का नेतृत्व करने वाली लेयमाह गबोवी को 2011 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।