$5 के सहारे लड़की ने समझाया क्या होता है रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम सहमति से बनाए गए संबंध और बलात्कार में अंतर को लेकर दुनियाभर में काफी चर्चाएं और बहस होती हैं। बलात्कार की घटनाओं को रोकने के लिए तमाम कानूनी प्रावधान भी हैं उसके बावजूद रेप के मामले बढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं रेप और रेप पीड़िता को लेकर भी समाज का रवैया बहुत चिंताजनक है। रेप के गुनाहगार आसानी से छूट जाते हैं, जबकि पीड़िता को परेशान किया जाता है।
दरअसल रेप के संबंध में पुरुषों के दिमाग में अस्पष्टता रहती है। वे आम सहमति से बनाए संबंधं और रेप को लेकर स्पष्ट नहीं हैं। जबकि पुरुषों को यह समझना जरूरी है कि सहमति से बनाए संबंध और बलात्कार में अंतर होता है। लोगों की इसी मानसिकता पर एक ट्विटर यूजर ने 5 डॉलर के उदाहरण के जरिए इसे बहुत अच्छी तरह समझाया है।
ट्विटर यूजर नफीसा अहमद ने लोगों की अस्पष्टता दूर करने का प्रयास किया है। उन्होंने ट्वीट कर रेप को लेकर अपने विचार लोगों के साथ साझा किए हैं। उन्होंने रेप और आम सहमति से बनाए गए संबंधों में दुविधा को लेकर भी अपने विचार रखे हैं।
नफीसा ने ट्विट किए, 'कुछ पुरुषों के लिए रेप क्या है समझना इतना मुश्किल क्यों है। लेकिन वे इस तरह जरूर समझेंगे।'
नशे की हालत में कोई मुझसे पांच डॉलर मांगे और मैं हां या नहीं कुछ ना कहूं। इसका मतलब यह नहीं कि कोई मेरे पर्स से पांच डॉलर निकाल ले क्योंकि मैंने ना नहीं कहा।I don't get how rape is so hard to understand for some men. But, if you put it like this, they get it:
— nafisa ahmed (@thatxxv) August 16, 2016
If you ask me for $5, and I'm too drunk to say yes or no, it's not okay to then go take $5 out of my purse... Just because I didn't say no.
— nafisa ahmed (@thatxxv) August 16, 2016
If you put a gun to my head to get me to give you $5, you still stole $5. Even if I physically handed you $5.
— nafisa ahmed (@thatxxv) August 16, 2016
दोस्त को यह अधिकार नहीं
आप पांच डॉलर चुराते हैं और मैं इसे अदालत में साबित नहीं कर सकती। तो इसका मतलहब यह नहीं कि आप ने पांच डॉलर नहीं चुराए।If I let YOU borrow $5, that doesn't give the right for your FRIEND to take $5 out of my purse.
— nafisa ahmed (@thatxxv) August 16, 2016
"But you gave him some, why can't I?"
मैंने आपको पांच डॉलर अतीत में दिए हैं इसका मतलब यह नहीं कि मुझे पांच डॉलर आपको भविष्य में भी देने होंगे।If you steal $5 and I can't prove it in court, that does NOT mean you didn't steal $5.
— nafisa ahmed (@thatxxv) August 16, 2016
अगर आप यह सब समझ सकते हैं तो रेप को लेकर दुविधा क्यों है।Just because I gave you $5 in the past, doesn't mean I have to give you $5 in the future.
— nafisa ahmed (@thatxxv) August 16, 2016
If you can understand alllllll of that, how do you not understand the concept of rape?
— nafisa ahmed (@thatxxv) August 16, 2016